{"_id":"60a166e6e23a1c28e44810f5","slug":"dispute-between-elected-head-and-former-head-four-injured-in-firing","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: नवनिर्वाचित प्रधान व पूर्व प्रधान भिड़े, फायरिंग में चार घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: नवनिर्वाचित प्रधान व पूर्व प्रधान भिड़े, फायरिंग में चार घायल
Mon, 17 May 2021 12:11 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 17 May 2021 12:11 AM IST
सार
गांव दरेहटा में चुनावी रंजिश में हुई घटना, पूर्व प्रधान और उनके साथियों पर हमला करने का आरोप है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव जिले में मौरावां थानाक्षेत्र के गांव दरेहटा में चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान व निर्वाचित प्रधान चबूतरे पर बैठक को लेकर भिड़ गए। इस दौरान हुई फायरिंग में प्रधान के सीने और उनके चचेरे भाई के पैर में गोली लगी है। परिवार के अन्य दो सदस्यों को भी छर्रे लगे हैं।
प्रधान और उनके चचेरे भाई को सीएचसी से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। परिजनों ने पूर्व प्रधान व उसके साथियों पर हमले का आरोप लगाया है। दरहेटा गांव के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान अवधेश कुमार चौरसिया (50) व पूर्व प्रधान वेद प्रकाश यादव के बीच गांव में देवी मंदिर के चबूतरे पर होेने वाली बैठक को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था।
पूर्व प्रधान चबूतरे पर लोगों के बैठने पर एतराज कर रहे थे। जबकि निर्वाचित प्रधान ग्रामीणों का समर्थन कर रहे थे। रविवार देर शाम गांव के तमाम लोग चबूतरे पर बैठे थे। तभी निर्वाचित प्रधान अवधेश कुमार पारिवारिक सदस्यों व समर्थकों के साथ मिलने पहुंचे।
विज्ञापन
यह देखकर पूर्व प्रधान वेदप्रकाश यादव व उनके पक्ष के लोग गाली गलौज करते हुए हमलावर हो गए। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसी दौरान पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों ने कई राउंड फायरिंग की। एक गोली ग्राम प्रधान के सीने में लगी और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गए।

यह देख उनके समर्थकों ने पूर्व प्रधान पक्ष पर हमला कर दिया। इसपर वह फायरिंग करते हुए भाग निकले। फायरिंग में निर्वाचित प्रधान अवधेश का चचेरा भाई अंकित कुमार (30) व परिवार के अन्य सदस्यों में सतीश (25) व राहुल कुमार (30) भी छर्रे लगने से घायल हो गए।
परिजनों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देख लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर एएसपी शशिशेखर सिंह, सीओ रघुवीर सिंह व एसओ राजेंद्र राजावत फोर्स के साथ पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव के दौरान से ही विवाद चल रहा था।
कई बार मामला पुलिस तक भी पहुंचा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस अगर समय रहते कार्रवाई करती तो शायद यह घटना न होती। एएसपी ने बताया कि पूर्व और वर्तमान प्रधान में विवाद चल रहा था। रविवार देर शाम को पूर्व प्रधान पक्ष ने वर्तमान प्रधान व उनके समर्थकों पर हमला कर घायल कर दिया है। घायलों को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। तहरीर और तफ्तीश के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।