{"_id":"63dac62798784e723c5b7152","slug":"dhoom-dham-se-nikali-yatra-unnao-news-knp741593243-2023-02-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Unnao: महाशिवरात्रि पर निकाली जाएगी विशाल शोभायात्रा, पांच सौ झांकियां होंगी शामिल, शिवांजलि पत्रिका का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: महाशिवरात्रि पर निकाली जाएगी विशाल शोभायात्रा, पांच सौ झांकियां होंगी शामिल, शिवांजलि पत्रिका का विमोचन
Fri, 03 Feb 2023 03:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2023 03:16 PM IST
सार
महाशिवरात्रि पर्व पर इस बार विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें पांच सौ झांकियां शामिल होंगी। इसके तहत बुधवार को भगवाध्वज पूजन किया गया। साथ ही, शिवांजलि पत्रिका का विमोचन हुआ।
विज्ञापन
महाशिवरात्रि
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उन्नाव जिले में इस बार भी महाशिवरात्रि पर विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के समय शहर में भगवा ध्वजों से सजाया जाएगा। पांच सौ से अधिक झांकियां शामिल होंगी। बुधवार को शिवरात्रि को लेकर भगवाध्वज पूजन किया गया। साथ ही शिवांजलि पत्रिका के 40वें अंक का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन
यात्रा प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह के सिविल लाइंस स्थित आवास पर बैठक के दौरान शोभा यात्रा समिति के संयोजक चंद्रप्रकाश गुप्ता ने बताया कि 18 फरवरी को महाशिवरात्रि पर कमला मैदान से शिवशोभा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा नगर भ्रमण करते हुए बड़ा चौराहा स्थित झंडेश्वर मंदिर पर समाप्त होगी।
विज्ञापन
इस बार यात्रा में पांच सौ झाकियां शामिल होंगी। यात्रा प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी 21000 भगवा ध्वजों से शहर के घर, गली, मोहल्लों और मठ मंदिरों का श्रंगार किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं या शिव शोभा यात्रा समिति से संपर्क करके भगवाध्वज प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos
उन्होंने जनपद वासियों से बढ़ चढर्क यात्रा में शामिल होने की अपील की। साथ ही, लोगों से महाशिवरात्रि पर्व को पूरे हर्षोल्लास से मनाने का आह्वान किया है। इस दौरान श्रीकांत शुक्ला, विनोद शर्मा, अरुण प्रकाश सिंह, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, सुरेश मिश्रा, मनीष सिंह चंदेल आदि मौजूद रहे।