{"_id":"3909a7558f294beec669d37c53d3e6d1","slug":"dhanteras-today-dressed-market-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस आज, सजे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस आज, सजे बाजार
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Mon, 09 Nov 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस की पूर्व संध्या पर जिले के सोने चांदी, ऑटोमोबाइल, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि की दुकानें धनतेरस के आगमन के लिए सजकर तैयार हो गई हैं। दुकानदारों ने धनतेरस को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार को पूरे दिन दुकानदार ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह की सजावट कर अपनी दुकानों को अधिक आकर्षक बनाने का प्रयास करते रहे। वहीं कई दुकानदारों ने तो उनके यहां खरीद करने पर ग्राहकों को फ्री गिफ्ट भी देने के दावे कर रखे हैं।
विज्ञापन
धनवंतरि देव के जन्मदिन धनतेरस पर घर में आवश्यक सामग्रियों में से कुछ न कुछ खरीदने की रीति है। इसमें लोग अपनी सामथ्र्य के अनुसार, चम्मच से लेकर सोने चांदी की चीजों की खरीदारी करते हैं। कोई घर के लिए बर्तन लेकर काम चलाता है तो कोई सोने व चांदी की वस्तुओं के अलावा छोटे-बड़े वाहनों की भी खरीदारी करता है। इसी आशा को लेकर बर्तन से लेकर साने चांदी व वाहनों के शोरूमों में इस त्योहार का बेसब्री से इंतजार किया जाता है। इसी के चलते धनतेरस की पूर्व संध्या पर दुकानदारों व शोरूम मालिक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तरह-तरह की सजावट व उपहारों के दावे कर रहे हैं। इस दिन लोग दो पहिया से लेकर चार पहिया वाहन, चम्मच से लेकर कुकर, टीवी से लेकर वाशिंग मशीन और सोने चांदी के आभूषण व सिक्कों आदि की भी खरीदारी करते हैं। शहर के सोने-चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रानिक्स, कपड़ों के अलावा खानपान की दुकानों के दुकानदारों ने धनतेरस के एक दिन पहले ही ग्राहकों की सुविधा के पूरी तैयारियां कर ली है।
विज्ञापन
इनसेट...
महंगाई बन सकती है रोड़ा
उन्नाव। इस धनतेरस पर बीते साल की अपेक्षा सभी वस्तुओं के दामों में तेजी आई है। इससे यह धनतेरस के त्योहार में महंगाई रोड़ा बन सकती है। दुकानदार भी अभी तक तो बाजार के मंदे रहने का अंदाजा लगा रहे हैं। वाहनों के अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स के आइटमों के दामों में बढ़ोत्तरी होने के कारण इन मार्केटों में ग्राहकों की कमी दिख रही है।
विज्ञापन
इनसेट.....
सोना व चांदी दे सकती है राहत
उन्नाव। बीते सालों से इस वर्ष सोने व चांदी के दामों में हो रही लगातार कमी से इस बार सोने चांदी के दुकानदार अधिक खरीदारी होने का भरोसा जता रहे हैं। बीते साल धनतेरस पर सोना जहां 27 हजार 4 सौ रुपए प्रति दस ग्राम में बिका था वहीं इस बार इसके रेट 15 सौ रुपए घटकर 25 हजार 9 सौ रुपए में बिक रहा है। इसके अलावा चांदी भी बीते साल के दाम 40 हजार रुपए प्रतिकिलो से करीब 32 सौ रुपए घटकर 36 हजार 8 सौ रुपए में बिकने लगी है। सोने चांदी के व्यापारी मिथिलेश मिश्र ने बताया कि इस बार दामों में कमी होने के कारण खरीदारों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है।
इनसेट.......
एक ग्राम वाले आभूषण रहे पहली पसंद
उन्नाव। सोने चांदी के दामों मेें कमी होने के साथ ही लाइट वेट व हैवी डिजाइन वाले आभूषण भी बाजार में बड़ी संख्या में उपलब्ध है। लोगों की कम से कम वजन में भड़काऊ दिखने वाले आभूषणों की अधिक मांग रहती है इसके चलते व्यापारियों ने भी ऐसे आभूषण अधिक मात्रा में मंगवाए हैं।
इनसेट......
पूजन सामग्री की भी सजी दुकानें
उन्नाव। दीपावली के त्योहार में गणेश लक्ष्मी के पूजन के चलते इन देवताओं की मूर्तियों की खरीदारी भी होती है। इसके चलते गणेश लक्ष्मी, कुबेर व गंगा जी की मूर्तियों की भी दुकानें बड़ी संख्या में बाजार में लग गई हैं। इसके अलावा पूजन सामग्री की भी दुकानें लग गई हैं। जिनमें अभी से भीड़ दिखने लगी है।
बॉक्स....
यह भी जानें....
हॉलमार्क हो तो भी परखें शुद्धता
उन्नाव। हॉलमार्क किए आभूषण पर पांच बेहद छोटे चिह्न बनाए जाते हैं। पहला तिकोन का निशान जो बीआईएस का मार्क है। दूसरा मार्का अंक है जो शुद्धता कैरेट बताता है। तीसरा मार्का हॉलमार्क करने वाले केंद्र का होता है। चौथा निशान अल्फाबेट में होता है। जो हॉलमार्किंग में करने का वर्ष बताता है और पांचवा निशान सराफा करोबारी का होता है। यदि हॉलमार्क के आभूषणों में कोई कमी निकलती है तो उसके खिलाफ उपभोक्ता फोरम में शिकायत की जा सकती है और हर्जाना भी वसूला जा सकता है। इसके लिए पक्का बिल लेना जरूरी होता है।