फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   deputy cm target sapa

डिप्टी सीएम ने सपा पर साधा निशाना

Wed, 16 Feb 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
deputy cm target sapa
उन्नाव। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि सपाई युवाओं के हाथ में कट्टा थमाते थे। भाजपा सरकार एक हाथ में कंप्यूटर और दूसरे में कुरान दे रही है। यही परिवर्तन है। पिछली सरकार में 700 दंगे हुए थे। योगी सरकार में अपराधी व माफिया या तो जेल में हैं या प्रदेश छोड़कर चले गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के करोवन स्थित मैदान में सदर प्रत्याशी पंकज गुप्ता के समर्थन में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि इस बार का विधानसभा चुनाव विकास, संस्कृति व संस्कार की सुरक्षा का है।
विज्ञापन

भारतीय संस्कृति की सुरक्षा अन्य राजनीतिक दल नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में अराजकतत्व कांवड़ यात्राओं पर पत्थर बरसाते थे। कांवरियों को दंगाइयों के नाम पर जेल भेज दिया जाता था। इन्हें सुरक्षा प्रदान कर भाजपा ने पुरातन संस्कृति को संरक्षित किया है। एक दल के नेता ने कोर्ट में जाकर कहा था कि राम काल्पनिक हैं। आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनता देख रहे हैं। अखिलेश, सोनिया या मायावती अयोध्या नहीं गए। भाजपा सरकार हर धर्म के लिए काम कर रही है। मदरसों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे ब्राह्मण होने पर गर्व
दिनेश शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण जाति नहीं, बल्कि जीवन का बेहतर माध्यम है। कहा कि मैं एक ब्राह्मण हूं और मुझे इस पर गर्व है। मेरे पिताजी और बाबा पंडिताई करते थे। जो दूसरों की खुशी में खुश रहता है, वही ब्राह्मण है। उनका किसी जाति से टकराव नहीं है। जनसभा में जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह, विपिन मिश्र, अनुराग अवस्थी व विजय द्विवेदी सहित अन्य मौजूद रहे।
दलित युवती की हत्या का जिक्र, सपा पर निशाना
डिप्टी सीएम ने दलित युवती की हत्या का मुद्दा भी उठाया। कहा कि सपा नेता के आश्रम में शव मिला है। सपा वाले ही ऐसे लोगों को आश्रय देते हैं। सरकार ने दोषी को तुरंत गिरफ्तार करके जेल भेजा है। आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
कई सपाई हुए भाजपाई
पूर्व जिला पंचायत सदस्य शेखर दुबे, आशा दुबे, प्रसपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राजनारायण सिंह, सिद्धार्थ सिंह, नीरज अवस्थी, गोलू मिश्रा, अमित सिंह बउवा समेत कई सपाइयों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष विजय त्रिपाठी ने डिप्टी सीएम को फरसा भेंट किया। नौ ब्राह्मणों ने कई बार शंखनाद किया।

इनके नाम से की शुरुआत
डिप्टी सीएम ने महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला, महर्षि बाल्मीकि, लवकुश, मां चंद्रिका देवी धाम, गुलाब सिंह लोधी, राजा राव रामबख्श सिंह, शिवमंगल सुमन, रमई काका, सातन पासी, चंद्रशेखर आजाद, प्रताप नारायण मिश्र का नाम लेकर संबोधन की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed