फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   demand for woolen cloth

ठंड की दस्तक के साथ गर्म वस्त्रों की बढ़ी मांग

Mon, 16 Nov 2015 12:29 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 16 Nov 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
demand for woolen cloth

मौसम में ठंड ने दस्तक दे दी है। तापमान में आई गिरावट से मार्केट में ऊनी कपड़ों की मांग बढ़ गई है। मौसम में हुए बदलाव से बच्चों के गर्म कपड़ों, ऊन, शाल व रुई आदि की दुकानों में भीड़ उमड़ने लगी है। इस बार गर्म कपड़ों के रेटों में भी पिछली सर्दी से काफी बढ़ोतरी हुई है। इनकी खरीददारी करने वाले लोग गर्म कपड़ों के रेट सुनकर जरूरी चीजों को लेकर सिर्फ काम चला रहे हैं।

विज्ञापन

दीपावली के त्योहार के बाद लगातार गिर रहे पारे से मौसम ने करवट ले ली है। अचानक ठंड बढ़ने से मार्केट में ऊनी कपड़ों की मांग बढ़ गई है। लोगों ने बच्चों के लिए ऊनी कपड़ों की खरीददारी करनी शुरू कर दी है। इसके अलावा रुई की भी मांग में बढ़ोत्तरी हो गई है। लोग रजाई की फर्द, गद्दे आदि को भरवाने के लिए रुई की भी खरीददारी करने लगे हैं। अचानक गर्म कपड़ों व रुई के ग्राहकों के बढ़ने से इनके दामों में भी तेजी आ गई है। कपड़ा व्यवसायी सचिन ने बताया कि इस बार शुरू में ही काफी मौसम में ठंड बढने से गर्म कपड़ों की बिक्री में तेजी आ गई है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार ऊनी कपड़ों के दाम भी काफी बढ़े हुए हैं। लेकिन इस बार अभी से ठंड अधिक पडने से गर्म कपड़ों की अच्छी उठान होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि ठंड बढ़ने से गर्म कपड़ों की मांग काफी बढ़ गई है लेकिन दामों में तेजी होने से लोग सिर्फ काम चलाने के लिए ही खरीददारी कर रहे हैं। इसके अलावा रुई से बनने वाली चीजों की भी मांग बढ़ी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed