{"_id":"621bbcc88708b9043715c8fb","slug":"delivery-in-ambulance-mother-and-child-healthy-unnao-news-knp682941727","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस में हुआ प्रसव, जच्चा और बच्चा स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस में हुआ प्रसव, जच्चा और बच्चा स्वस्थ
विज्ञापन
चकलवंशी। मियागंज ब्लॉक के गांव पाठकपुर में गर्भवती को प्रसव पीड़ा होने पर आशा उसे एंबुलेंस से लेकर अस्पताल जा रही थी। रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ने पर अकबरपुर गांव के पास एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। जच्चा और बच्चा स्वस्थ हैं। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
पाठकपुर निवासी केशकांत की पत्नी संगीता (30) को रविवार को प्रसव पीड़ा हुई। पति और आशा एंबुलेंस से गर्भवती को लेकर मियागंज सीएचसी पहुंचे। लेकिन परिजनों ने हसनगंज सीएचसी में भर्ती कराने की जिद की।
चालक रामसिंह गर्भवती को लेकर सीएचसी जा रहा था। रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ने पर लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर अकबरपुर गांव के पास एंबुलेंस रोककर आशा व ईएमटी राहुल कुमार की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया गया।
विज्ञापन
जच्चा व बच्चा को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।