फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Deepika Gupta became BDO

दीपिका गुप्ता बनी बीडीओ

Fri, 19 Feb 2021 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Deepika Gupta became BDO
दीपिका गुप्ता। - फोटो : UNNAO
औरास। विकासखंड के हसनपुर बयारी गांव की मूल निवासी दीपिका गुप्ता का खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) पद पर चयन हुआ है। दीपिका की इस सफलता पर परिजनों के साथ गांव के लोग भी काफी खुश हैं।
विज्ञापन

हसनपुर बयारी गांव के निवासी शंकरलाल जवाहर नगर लखनऊ में उपदुग्धशाला विकास अधिकारी के पद पर तैनात हैं। उनकी बेटी दीपिका गुप्ता का बुधवार को यूपीपीसीएस-2019 के जारी परिणामों में बीडीओ पद पर चयन हुआ है। दीपिका दो भाइयों रोहित गुप्ता व रितिक गुप्ता के बीच अकेली बहन है। मां सुमन प्रभा गृहणी हैं।
विज्ञापन

जबकि भाई रोहित गुप्ता एनआईटी भोपाल से एमटेक और रितिक लखनऊ से बीकाम कर रहा है। चाचा उमेश हरदोई के जिला कृषि अधिकारी हैं। दीपिका ने बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी करने के बाद सिविल सेवा की तैयारी के लिए दिल्ली चली गई। तीन बार आईएएस का इंटरव्यू दिया पर सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीएस में दूसरी बार में ही सफलता मिल गई। वर्तमान में वह नोएडा के राजकीय बालिका पीजी कालेज से प्रशासनिक सेवाओं में सूचना प्रौद्योगिकी के प्रयोग पर पीएचडी (शोध) कर रही हैं। दीपिका का कहना है कि वह अपने बाबा स्व. हरिप्रसाद से काफी प्रभावित हैं। वह अच्छे किसान के साथ दूरदर्शी व अनुशासनिक व्यक्ति थे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय बाबा को समर्पित किया। दीपिका ने कहा कि आईएएस बनना उनका सपना है। इसके लिए वह तैयारी कर रही हैं। बीडीओ बनने के बाद भी वह तैयारी जारी रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed