{"_id":"68aa12a18ece75d10e0d64f9","slug":"deep-pit-created-by-mining-in-pond-teenager-dies-by-drowning-unnao-news-c-221-1-sknp1054-135904-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: तालाब में खनन से हुआ गहरा गड्ढा, डूबकर किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: तालाब में खनन से हुआ गहरा गड्ढा, डूबकर किशोर की मौत
विज्ञापन
फोटो नंबर-7-खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देते फुटबॉल कोच मुकेश सब्बरवाल। संवाद
- फोटो : परिवार
सफीपुर (उन्नाव)। देवगांव के पेरी तालाब में शनिवार सुबह 11 बजे नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से किशोर डूब गया। साथियों ने शोर मचाया तो किसानों ने बाहर निकाला और सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पिता ने गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में मिट्टी के लिए ठेकेदार पर तालाब में खनन कराने का आरोप लगाया है।
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के निहालपुर निवासी सोनू का पुत्र मंजीत (13) कक्षा आठ का छात्र था। शनिवार सुबह वह गांव से पांच सौ मीटर दूर देवगांव के पेरी तालाब में साथियों के साथ नहाने गया था। नहाने के दौरान वह तालाब में गहरे पानी में जाने से डूब गया। साथ रहे अन्य साथियों का शोर सुन खेतों में काम कर रहे किसानों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी हालत बिगड़ चुकी थी। गंभीर हालत में स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
रिक्शा चालक पिता सोनू ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण में ठेकेदार ने तालाब से मिट्टी खनन कराकर जगह-जगह गहरे गड्ढे कर दिए हैं, उसमें पानी भर जाने से बेटा डूब गया। मृतक पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। बेटे की मौत से मां रीना, छोटा भाई रंजीत, सूरज, आदित्य और बहन सपना बेहाल हैं। एसओ एसएन त्रिपाठी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

फोटो नंबर-7-खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देते फुटबॉल कोच मुकेश सब्बरवाल। संवाद- फोटो : परिवार
विज्ञापन