फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Dead seller's body found hanging from the tank

कुंडे से लटका मिला मिठाई विक्रेता का शव

Fri, 29 May 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Dead seller's body found hanging from the tank
रोते बिलखते मृतक सुल्तान के परिजन। - फोटो : UNNAO
सफीपुर(उन्नाव)। कोतवाली क्षेत्र के जुझारपुर गांव निवासी मिठाई विक्रेता का शव घर के बरामदे में छत के कुंडे से लटका मिला। मृतक के पिता ने अधिक नशे की हालत में फांसी लगाकर आत्महत्या की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के जुझारपुर गांव निवासी सुल्तान (25) पुत्र रामकेशन गांव में सड़क के किनारे ठेलिया लगाकर मिठाई बेचता था। बुधवार देर रात उसका शव घर के बरामदे में लटका मिला। घर के बाहर कूड़ा डालकर लौटी पत्नी बबली शव देखकर बदहवास हो गई। उसने घटना की जानकारी खेत पर काम कर रहे अन्य परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन शव लटका देख सन्न रह गए। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। वह नशे का आदी हो गया था। नशे में ही उसने फंदे से लटककर जान दे दी। कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed