फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Dead body of laborer found on railway track

रेलवे ट्रैक पर मिला मजदूर का शव

Sat, 26 Dec 2020 10:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Dead body of laborer found on railway track
सोनिक। सदर कोतवाली के झंझरी गांव स्थित रेलवे ट्रैक पर देर रात युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने पत्नी से कहासुनी के बाद मजदूर के आत्महत्या करने की बात कही है।
विज्ञापन

बस्ती जिले के देवादिया कस्बा निवासी अनिल यादव (40) पिछले कुछ साल से पत्नी व बेटी के साथ झंझरी गांव में किराए के घर में रहकर एक स्लाटर हाउस में मजदूरी करता था। शुक्रवार रात लगभग 10 बजे उसका शव झंझरी के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की। पहचान न होने पर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंची मृतक की पत्नी सीता ने पति के रूप में शव की पहचान की। औद्योगिक क्षेत्र के चौकी प्रभारी अमित सिंह के अनुसार रात में अनिल दरवाजे पर बैठकर शराब पी रहा था। पत्नी सीता के मना करने पर उससे कहासुनी हो गई। जिस पर अनिल घर से चला गया। काफी देर बाद तक उसके न लौटने पर पत्नी ने उसकी खोजबीन शुरू की। न मिलने पर सुबह फिर से खोजबीन शुरू की। ग्रामीणों ने ट्रैक पर शव मिलने की जानकारी दी तो पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर उसने पहचान की। पति की मौत से पत्नी सीता और बेटी तनु का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed