{"_id":"602eb78a8ebc3ee913795b41","slug":"dead-body-found-hanging-people-uproar-unnao-news-knp6127042197","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटकता मिला शव, लोगों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटकता मिला शव, लोगों का हंगामा
विज्ञापन
भिखारीपुर गांव में रोते बिलखते मृतक संजय के परिजन।
- फोटो : UNNAO
गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ कोतवाली के गांव भिखारीपुर पतसिया में युवक का शव निर्माणाधीन मकान में फंदे से लटकता मिला। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन परिजनों ने पड़ोसी से चल रहे जमीन विवाद में हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा किया और शव उठाने से इनकार कर दिया। पुलिस के काफी समझाने के बाद परिजन माने और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाली क्षेत्र के गांव भिखारीपुर पतसिया निवासी संजय सिंह (32) पुत्र हरिनाम सिंह खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। वह घर से पांच सौ मीटर दूर दूसरा मकान बनवा रहा था। चार दिनों से मकान में काम बंद था। गुरुवार सुबह 10 बजे संजय खाना खाने के बाद निर्माणाधीन मकान में रुकने के लिए गया। दोपहर करीब 12 बजे उसका शव मकान में बने एक कमरे में कुंडी से रस्सी के सहारे लटकता मिला। काफी देर तक न लौटने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो वहां शव लटकता देख उनके होश उड़ गए।
पत्नी, मां व भाई चीखते हुए बाहर की ओर आए और पड़ोसी जिससे जमीन को लेकर विवाद चल रहा है उस पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। हत्या कर शव लटकाए जाने की सूचना पर कार्यवाहक कोतवाल राजू राव फोर्स के साथ पहुंचे और शव फं दे से उतरवाने का प्रयास किया। परिजन हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर हंगामा शांत हुआ और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दौरान करीब पांच घंटे तक हंगामा चलता रहा। मृतक की पत्नी माधुरी, मां कांती सिंह के साथ बेटियों में मुस्कान और पारुल, भाई शिवभान सिंह रो रोकर बेहाल हैं।