फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   DCM trodden the bike rider

डीसीएम ने बाइक सवार को रौंदा

Thu, 22 Oct 2015 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Thu, 22 Oct 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
DCM trodden the bike rider

तेज रफ्तार डीसीएम बाइक को टक्कर मारते हुए भाग निकली। हादसे में  युवक की मौत हो गई जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे से भड़के लोगों ने एक घंटे तक भोजपुर मार्ग को जाम रखा।

विज्ञापन


एसडीएम व सीओ के काफी समझाने के बाद ग्रामीण जाम खोलने को तैयार हुए। इस दौरान लालकुआं-भोजपुर मार्ग करीब एक घंटे जाम रहा।बुधवार शाम लगभग करीब पांच बजे बारासगवर थानाक्षेत्र के पाली गांव निवासी दिलशाद (26) पुत्र शैबान अली, धर्मेन्द्र पुत्र राम बहादुर, पाली निवासी शरद पुत्र गयाप्रसाद अपनी बाइक से लालकुआं की ओर निजी कार्य से जा रहे थे।
विज्ञापन


 नरोत्तमपुर गांव के पास पीछे से आ रही तेजरफ्तार डीसीएम ने मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। इससे तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद चालक डीसीएम लेकर भाग निकला। भागने के प्रयास में डीसीएम का पहिया दिलशाद के सिर पर चढ़ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 हादसे में उसके दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां से उन्हे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गा। जैसे ही हादसे की सूचना गांव पहुंची तो कुछ लोग घायलों को इलाज के लिए ले गए जबकि अन्य ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंच कर  लालकुआं-ऊंचगांव मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर थाना बीघापुर पुलिस मौके पर पहुंची।

भीड़ बढ़ती देख प्रभारी निरीक्षक अवधेश पाण्डेय ने अधिकारियों को घटना की जानकारी देकर अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की। इसके बाद मौके पर एसडीएम बीघापुर, सीओ के साथ बारा व अचलगंज की पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस से आक्रोशित ग्रामीणों की तीखी नोकझोंक होती रही।


इसके बावजूद पुलिस ने धैर्य बनाये रखा। इसके बाद एसडीएम मृत्युजंयराम व सीओ ने भीड़ को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत कराकर जाम खुलवाया। पुलिस ने घायल युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।


सा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed