फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   DCM overturned on expressway, driver-cleaner injured

एक्सप्रेसवे पर पलटी डीसीएम, चालक-क्लीनर घायल

Sat, 19 Oct 2019 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
DCM overturned on expressway, driver-cleaner injured
बांगरमऊ। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बांगरमऊ कोतवाली के जोगीकोट गांव के सामने मूंगफली व लोहे के एंगल लदी डीसीएम डिवाइडर से टकराकर पलट गई। यूपीडा की रेस्क्यू टीम के अनुसार चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। मूंगफली बिखरने से करीब आधे घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

मैनपुरी के गिरौर थाना क्षेत्र के माई गांव निवासी शैलेश (32) पुत्र ज्ञान सिंह जयपुर से डीसीएम में मोबाइल टावर के एंगल और मूंगफली लादकर लखनऊ जा रहा था। शुक्रवार तड़के पांच बजे करीब लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के जोगीकोट गांव के पास अचानक चालक को झपकी आने से डीसीएम बेकाबू हो डिवाइडर से टकरा पलट गई। हादसे में चालक और मैनपुरी के ही गिरौर थाने के नगलाहाक निवासी क्लीनर अंकित (27) पुत्र सर्वेश घायल हो गए। हादसे के कारण मूंगफली सड़क पर काफी दूर तक बिखर गई। इससे वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ। यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed