फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   dausi keet in kharbooja

खरबूजा में लगा कीट, किसान परेशान

Sun, 08 May 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
dausi keet in kharbooja
गंजमुरादाबाद। कई दिन से चल रही पुरवा हवा के कारण खेतों में नमी हो जाने से खरबूजे में डॉसी कीट लग गया है। इसके कारण किसान परेशान हैं। राजकीय कृषि बीज भंडार प्रभारी ने किसानों से समय रहते कीटनाशक दवा का छिड़काव करने की अपील की है।
विज्ञापन

डॉसी भूरे रंग का कीट होता है।
मादा डॉसी फल में छेद करके उसके अंदर घर बना लेती है और अंडे दे देती है। तीन से चार दिन में ही पूरा फल सड़ जाता है। यदि समय रहते इस कीट पर नियंत्रण नहीं किया गया तो पूरी फसल चट कर जाता है। ये कीट गंगा की तलहटी के अलावा हसनापुर, हैबतपुर, ताजपुर, बरौंकी, महमदाबाद, कलवारी, नेवल, भिखारीपुर पतसिया, सिरधरपुर और बल्लापुर आदि गांवों के खेतों में लग चुका है।
विज्ञापन

इस तरह करें बचाव
राजकीय कृषि बीज भंडार के प्रभारी देवी सिंह ने बताया कि एक सप्ताह से पुरवा हवा चलने से खेतों में नमी हो गई है जिससे खरबूजे की फसल में डॉसी कीट लग रहा है। इससे छुटकारा पाने के लिए किसानों को 76 प्रतिशत डाई क्लोरोवॉश, 50 मिली प्रति टंकी और प्रति बीघा पांच टंकी कीटनाशक दवा का छिड़काव करना आवश्यक है। यदि कीट लगा है तो वह नष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed