फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Cyber cell returned Rs 79209

Unnao News: साइबर सेल ने वापस कराए 79209 रुपये

Thu, 29 Dec 2022 05:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Cyber cell returned Rs 79209
उन्नाव। साइबर ठगों ने शहर में रहकर नौकरी करने वाले दूसरे जिला निवासी युवक को क्रेडिट लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 79209 रुपये पार कर दिए। साइबर सेल ने पीड़ित के खाते से पार की गई रकम वापस दिलाई है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद जनपद के टुंडला थानाक्षेत्र के मसरैना गांव निवासी श्रीकृष्णा नवाबगंज टोल प्लाजा में कर्मचारी है। कुछ दिन पहले ही उसका बैंक से नया क्रेडिट कार्ड आया है। शनिवार 24 दिसंबर शाम को उसके फोन पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक कर्मी बताकर क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करने और लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया। इसके बाद वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) की जानकारी ले ली।
विज्ञापन

कुछ देर बाद खाते से रुपये कटने का एसएमस आने पर पीड़ित को हुई ठगी की जानकारी हुई।
पीड़ित ने शनिवार को तहरीर देकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। साइबर सेल प्रभारी प्रदीप कुमार ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के अकाउंट से जिस बैंक खाता में रुपये भेजे गए थे उसे फ्रीज कर दिया। बैंक से संपर्क कर बुधवार को साइबर सेल ने पीड़ित के खाते में रकम वापस कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर एक्सपर्ट शुभम ने बताया कि कोई भी बैंक फोन पर ओटीपी या खाता की जानकारी नहीं लेती है, किसी से जानकारी साझा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed