{"_id":"61b10184498d1231ef3b98cb","slug":"cultural-unnao-news-knp668503415","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरंगा यात्रा पर बरसे फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरंगा यात्रा पर बरसे फूल
विज्ञापन
हिलौली में तिरंगा यात्रा निकालते संघ के पदाधिकारी व स्कूली बच्चे। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौरावां। हिलौली के एसएस पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर आजादी के अमर सपूतों की याद में अमृत महोत्सव मनाया गया। भारत मां की प्रतिमा के पूजन के बाद तिरंगा यात्रा निकाली गई।
यात्रा में शामिल महिला, पुरुष व बच्चे हाथ मे तिरंगा झंडा लिए भारत माता की जय, वंदे-मातरम का उद्घोष करते चल रहे थे। संघ के जिला प्रचारक जितेंद्र कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम के समय सैकड़ों ऐसे अमर सपूतों के नाम हैं जो इतिहास के पन्नों में छिप गए। लोगों को उनके नाम का पता ही नहीं चला। हम उनको याद करें और उनके बलिदान को जन-जन तक पहुंचाए। इसी उद्देश्य से अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। गया प्रसाद शुक्ल सनेही व जगदंबा प्रसाद हितैषी के दोहों को देश में पढ़ा जाना गौरव की बात है।
अमृत महोत्सव संघ के प्रभारी संदीप शुक्ला ने अमर शहीदों को यादकर अपने विचार रखे। डीजे के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा स्कूल से शुरू होकर ब्लाक चौराहा पहुंची। यहां ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा की। यात्रा में 100 मीटर का तिरंगा लेकर बच्चे आगे चल रहे थे। यात्रा के स्कूल पहुंचने पर प्रबंधक रामबाबू शुक्ला ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान जयशंकर पांडेय, शिवकंप त्रिपाठी, अभिषेक शुक्ल, दीपक त्रिपाठी, बबलू यादव भी शामिल रहे।