फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   cultural

यू ट्यूब चैनल पर देखा जा सकेगा उर्स

Fri, 04 Sep 2020 08:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
cultural
सज्जादानशी अफ जाल मोहम्मद फारूकी। - फोटो : UNNAO
सफीपुर। मकदूम शाह सफी के 7 सितंबर से शुरू हो रहे चार दिवसीय सालाना उर्स की जियारत बजमे सफिया यू ट्यूब चैनल पर देखा जा सकेगा। यहां हर साल आने वाले मुरीदों को कोविड-19 से बचाव के लिए अपने घरों पर रहकर ऑनलाइन जियारत करने की अपील की गई है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला पीरजादगान स्थित मखदूमशाह सफी मजार के सज्जादानशीं नवाजिश मोहम्मद फारुकी समदी मियां व अफजाल मोहम्मद ने बताया कि देश में कोरोना वायरस का कहर है। उससे बचाव को लेकर इस वर्ष 7 सितंबर से होने वाले उर्स में विदेश व देश के कोने से आने वाले मुरीद मजार पर उपस्थित न हो, उनकी जियारत के लिए बजमे सफिया नामक यू ट्यूब चैनल बनाया गया है। कम लोगों में जो आवश्यक सभी कार्यक्रम आयोजित होंगे उनकी जियारत ऑनलाइन उपलब्ध होगी। जिसमें 7 सितंबर की रात 9 बजे से मिलादुन्नबी का जलसा होगा।
विज्ञापन

8 को सुबह मजार का गुस्ल संपन्न कराया जाएगा। वहीं शमाखाने में रात महफिल आयोजित होगी। 9 को दोपहर बाद 3 बजे मजार पर कुल पढ़ा जाएगा। 10 सितंबर को करबला के शहीदों की याद में मजलिस का आयोजन होगा। बताया कि उर्स नियमित तिथि पर 7 सितंबर से ही शुरू हो जाएगा। अपील की कि मजार तक आने में जो भी खर्च होगा वह गरीबों के बच्चों की पढ़ाई, बीमारों के इलाज व जरूरतमंदों को दें। पीर के लिए यही उनका नजराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed