फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   cultral

आजाद स्मारक स्थल से चौरी चौरा महोत्सव का आगाज

Thu, 04 Feb 2021 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
cultral
बदरका स्थित आजाद स्मारक परिसर में आयोजित समारोह के दौरान क्रांतिकारियों का वेष रखे बच्चों के सा? - फोटो : UNNAO
उन्नाव। बदरका स्थित आजाद प्रतिमा से चौरीचौरा महोत्सव का आगाज हुआ। इस दौरान एनसीसी व स्काउट कैडे्टस के साथ स्कूलों के बच्चों ने प्रभातफेरी निकालकर शहीदों को नमन किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का सम्मान किया गया। शाम को शहीद स्थलों पर दीपोत्सव मनाया गया।
विज्ञापन

डीएम रवींद्र कुमार, सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति व सिकंदरपुर कर्ण बीडीओ चंद्रशेखर ने अचलगंज शहीद चंद्रशेखर आजाद स्मारक स्थल पर महोत्सव की शुरुआत की। सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण दिखाया गया। एनसीसी एवं स्काउट कैडे्टस के साथ स्कूली बच्चों ने रामबालक हायर सेकेंडरी स्कूल से प्रभातफेरी निकाली। बदरका गांव में आजाद की मां स्व. जगरानी के घर होते हुए शहीद स्मारक पर प्रभातफेरी खत्म हुई। डीएम ने शहीद विजय कुमार की पत्नी प्रतिभा, माता कृष्णावती व पिता देवकुमार को सम्मानित किया। सीडीओ ने बताया कि महोत्सव चार फरवरी तक मनाया जाएगा। डीआईओएस राकेश सिंह, बीएसए प्रदीप कुमार पांडेय मौजूद रहे। अचलंगज के बेथर स्थित शहीद चंद्रिका बक्श सिंह स्मारक पर भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। बदरका में गुरुवार को प्रभात फेरी के दौरान ही काफी संख्या में वाहन निकलने से मार्ग पर जाम लग गया। सीडीओ के फोन पर एसओ अतुल तिवारी ने जाम खुलवाया।
विज्ञापन

शहीद के पिता सम्मानित
सरोसी के चौरा गांव स्थित शहीद अजीत कुमार आजाद पार्क में सदर विधायक पंकज गुप्ता ने शहीदों को नमन किया। चौरा गांव से स्मारक स्थल तक प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के बच्चे शामिल रहे। विधायक ने शहीद के पिता प्यारे लाल को सम्मानित किया। बीडीओ साधना दीक्षित, एडीओ पंचायत विनोद वर्मा, आनंद अवस्थी आदि मौजूद रहे। इस दौरान पौधरोपण भी किया। विधायक ने सैनिक बोर्ड कार्यालय पर शहीद सैनिकों को श्रद्धाजंलि दी। डीएसएन कालेज में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मारक पर जलाए दीये
नगर पंचायत नवाबगंज में अध्यक्ष दिलीप लश्करी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का सम्मान किया। 57वीं एनसीसी बटालियन के लेफ्टीनेंट संतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में श्यामलाल इंटर कालेज से रैली निकाली गई। मोहान विधायक बृजेश रावत व ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह ने शहीद स्मारक पर दीप जलाकर पुष्प अर्पित किए। बांगरमऊ में विधायक श्रीकांत कटियार ने ग्राम पंचायत नसीरपुर में प्रभातफेरी को हरी झंडी दिखाई। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को शाल देकर सम्मानित किया।

फतेहपुर चौरासी में सम्मानित किए गए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों के साथ बांगरमऊ विध?

फतेहपुर चौरासी में सम्मानित किए गए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों के साथ बांगरमऊ विध?- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed