फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Woman dies due to engine leakage

इंजन के पट्टे की चपेट में आने से महिला की मौत

Fri, 17 Nov 2017 11:53 PM IST
unnao
unnao Updated Fri, 17 Nov 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Woman dies due to engine leakage
सुनीता की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गंजमुरादाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव मेला रामकुंवर में इंजन को बंद करते समय महिला पट्टे की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव मेला रामकुंवर के मजरा लक्ष्मण पुरवा निवासी संतोष पत्नी सुनीता (35) के साथ बुवाई के लिए खेत में पलेवा कर रहा था। देर रात इंजन ने पानी छोड़ दिया। संतोष ने सुनीता से इंजन बंद करने के लिए कहा। इंजन बंद करते समय सुनीता की साड़ी व बाल पट्टे की चपेट में आ गए। इससे वह उसी पट्टे में लिपट गईं।

हादसे में सुनीता की मौत हो गई। मृतका के पांच बच्चों में नीरज (14), शिवानी (12), धीरज (10), दीपक (8) व मनीष (5) हैं। दंपति किसानी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। सुनीता की मौत से परिजन रो-रो कर बेहाल रहे।
विज्ञापन

------------

कानपुर की कैंट कॉलोनी का रहने वाला था मृतक
मृतक के ममेरे भाई ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंच की पहचान
अजगैन रेलवे स्टेशन पर तीन दिन पहले मिला था शव
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। अजगैन रेलवे स्टेशन पर तीन दिन पहले ट्रेन से कटे युवक की शिनाख्त ममेरे भाई ने पोस्टमार्टम हाउस में की। मृतक कानपुर की गोल्फ कोठी कालोनी कैंट का रहने वाला था। वह बाराबंकी में शादी समारोह में शामिल होेने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर कीगोल्फ कोठी कॉलोनी कैंट निवासी नीरज (25) 15 नवंबर को बाराबंकी में रहने वाले रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। अजगैन रेलवे स्टेशन पर वह ट्रेन से उतरा था। ट्रेन के चल देने पर वह दौड़कर चढ़ने लगा था।


इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक नीरज के ममेरे भाई सुदीप ने बताया कि नीरज के माता-पिता की बचपन में ही मौत हो गई थी। नीरज को बुआ सुनीता पत्नी स्वर्गीय हरिश्चंद्र ने पाला था। नीरज कानपुर के हूलागंज में सुपाड़ी लादने का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed