फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   While shooting on the farm the young man shot

खेत पर जाते समय युवक को मारी गोली

Tue, 01 May 2018 11:22 PM IST
unnao
unnao Updated Tue, 01 May 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
While shooting on the farm the young man shot
-जिला अस्पताल में भर्ती गोली लगने से घायल शाहिद। - फोटो : amarujala
बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा टोला निवासी युवक को खेत पर जाते समय तीन लोगों ने गोली मार दी। गोली युवक के बाएं पैर में लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली मारने के बाद हमलावर भाग निकले। पीड़ित ने फोन से परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे सीएचसी लाए। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी। कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर जांच की। घायल युवक को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस गोली मारने के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

 कस्बा टोला निवासी शाहिद (21) पुत्र असगर अली सुबह लगभग ग्यारह बजे खेत की ओर जा रहा था। शाहिद के मुताबिक  गांव के बाहर बोधेश्वर मंदिर के निकट पहले से घात लगाए जमील पुत्र नजीर ने अपने बेटे रईस व फहीम के साथ मारपीट की। बाद में जमील ने तमंचे से गोली मार दी। गोली शाहिद के बाएं पैर में लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली मारने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। घायल शाहिद ने फोन से घर वालों को सूचना दी। परिजन घायल को सीएचसी लाए। साथ ही पुलिस को जानकारी दी। गोलीकांड की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की। जांच के दौरान पुलिस घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं लगा पाई है। चर्चा रही कि घायल की कमर में तमंचा लगा था। उसी का ट्रिगर दबने से गोली लगी है। घायल ने पिता-पुत्र समेत तीन के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाल अरुण द्विवेदी ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर दी है। घायल गोली मारने का कारण नहीं बता रहा है। घटना संदिग्ध है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed