{"_id":"5a29896c4f1c1b0d698c0951","slug":"two-students-die-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत
unnao
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
बीघापुर के गोड़वा में हादसे का शिकार हुए छात्र विशाल का फाइल फोटो व रोते-बिलखते परिजन। असोहा के दऊ गांव निवासी मृतक सचिन का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
असोहा/अचलगंज। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई। असोहा के दरसवां में बाइक सवार ने छात्र को रौंद दिया तो गोड़वा में लोडर की चपटे में आने से स्कूल से घर लौट रहे छात्र की मौत हो गई।
लोडर चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
असोहा थानाक्षेत्र के दऊ गांव निवासी सचिन (15) पुत्र शिवबालक दरसवां उच्च प्राथमिक स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। गुरुवार सुबह वह पैदल स्कूल जा रहा था। दरसंवा- बरौली मार्ग पर दरसंवा पुल के निकट पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने सचिन को टक्कर मार दी,
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही परिजन घायल किशोर को स्वास्थ्य केंद्र लाए। यहां से उसे लखनऊ रेफर रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
इसी तरह दूसरी घटना बीघापुर थानाक्षेत्र के गांव गोड़वा में हुआ। गोड़वा गांव निवासी किशन पासवान का पुत्र विशाल (7) गांव के ही प्राथमकि स्कूल में कक्षा एक का छात्र है। गुरुवार सुबह वह पैदल स्कूल जा रहा था। गांव के बाहर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार लोडर से वह टकरा गया। इससे गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अचलगंज स्वास्थ्य केंद्र लाए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक विशाल तीन भाईयों में सबसे छोटा था। मृतक का पिता किशन मुंबई में प्राईवेट नौकरी करता है। बेटे की मौत से मां निक्की के अलावा भाई निखिल व अंशू रो-रोकर बेहाल हैं।