फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two killed in road accidents

सड़क हादसों में दो मौत

Sun, 28 Dec 2014 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 28 Dec 2014 11:22 PM IST
विज्ञापन
Two killed in road accidents
उन्नाव। कोहरे के चलते दो हादसों में दो युवको की मौत हो गई, जबकि साथी घायल है। एक फैक्ट्री में मजदूर था। एक हादसा पुरवा कोतवाली अंतर्गत तो दूसरा सफीपुर थाना क्षेत्र में हुआ।
विज्ञापन


पुरवा कोतवाली क्षेत्र के मर्दनखेड़ा गांव निवासी अरविंद (24) पुत्र जगजीवन शहर के मोहल्ला कल्याणीदेवी नई बस्ती में किराए के मकान में रह रहा था। वह दहीचौकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक जूता फैक्ट्री में काम करता था। रविवार सुबह करीब नौ बजे अरविंद बाइक से फैक्ट्री जा रहा था।
विज्ञापन


मोतीनगर ओवरब्रिज पर हरदोई बाईपास मार्ग की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया। घना कोहरा होने से लोग ट्रक का नंबर नहीं दे पाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचा जहा डॉक्टरों ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की सूचना पर मृतक का पिता व अन्य परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। परिजनों ने बताया कि बीती पांच अक्तूबर को अरविंद का तिलक हुआ था और अगले महीने शादी होनी थी। मृतक छह भाईयों में सबसे बड़ा था।

घटना की जानकारी होन्े पर पुरवा विधायक उदयराज यादव भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने फैक्ट्री प्रबंधन से बात करके मृतक के आश्रितों को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन भी दिया। बड़े बेटे की मौत होने से मां रामरानी का रो-रोकर बुराहाल रहा।


सफीपुर संवाददाता के अनुसार, बांगरमऊ कसबा के मोहल्ला न्यू कटरा निवासी नन्हेलाल सैनी (45) रविवार को अपने रिश्तेदार बब्लू सैनी पुत्र छोटेलाल के साथ माखी थानाक्षेत्र के रुपऊगड़ार गांव निवासी रिश्तेदार के यहां गया था। शाम करीब सात बजे दोनों बाइक से वापस बांगरमऊ जा रहे थे।


उन्नाव-हरदोई मार्ग पर बम्हना गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सफीपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने नन्हेलाल को मृत घोषित कर दिया जबकि बब्लू को नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed