फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Traders accused of charging gund tax

व्यापारियों ने लगाया गुंडा टैक्स वसूलने का आरोप

Sun, 14 Jan 2018 11:25 PM IST
unnao
unnao Updated Sun, 14 Jan 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
बांगरमऊ। कोतवाली के मोहल्ला नौनिहालगंज में एक युवक व व्यापारियों में विवाद हो गया। व्यापारियों ने युवक पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। एक कपड़ा व्यापारी के मुताबिक अवैध वसूली न देने पर उसने बच्चों को पीट दिया।
विज्ञापन


आक्रोशित व्यापारी कोतवाली पहुंचे। व्यापारी अपनी समस्या बता ही रहे थे कि युवक भी घायल अवस्था में पहुंच गया। पुलिस ने घायल युवक को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर लेकर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक युवक पर पहले से दो,तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


नगर के प्रमुख बाजार नौनिहालगंज स्थित कपड़ा मंडी के व्यापारी विकास गुप्ता की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि पुरबिया टोला मोहल्ला निवासी एक युवक तमंचा लगाकर बाजार आया। वह व्यापारियों से गुंडा टैक्स वसूलने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैक्स न देने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे व्यापारी लामबंद हो गए। यह विरोध करने लगे। इससे युवक मारपीट पर उतर आया। भीड़ बढ़ती देख वह भागने लगा। व्यापारियों ने पीछा किया तो वह गुलाम मुस्तफा मोहल्ला निवासी विकास के घर में घुस गया। आरोप है कि उसने विकास की दो बेटियों को पीटा। व्यापारी युवक के खिलाफ तहरीर दे ही रहे थे कि युवक भी कोतवाली पहुंच गया।


उसने व्यापारियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक को मेडिकल के लिए भेजा है। कोतवाल रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। युवक पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।
---------------


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed