फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Three sued in the incident of teenage death -

किशोर की मौत की घटना में तीन पर मुकदमा -

Sun, 06 May 2018 11:21 PM IST
unnao
unnao Updated Sun, 06 May 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
अजगैन कोतवाली के गांव रामबख्शखेड़ा में बीस दिन पहले खेत में मिले किशोर के शव के मामले में मृतक के पिता ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पिता का आरोप है कि एक फैक्ट्री में मजदूरों की सप्लाई को लेकर विवाद चल रहा था। इसके चलते बेटे की हत्या कर दी गई थी। मुकदमा दर्ज कराने के लिए वह कई बार कोतवाली गया। सुनवाई नहीं हुई। दो दिन पहले उसने एसपी से मिलकर आपबीती बताई थी। एसपी के निर्देश पर हरकत में आई पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव रामबख्श खेड़ा निवासी बबलू (17) पुत्र देवी प्रसाद 14 अप्रैल की शाम शाम घर से शौच के लिए निकला था। देर रात तक न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोज की। उसका पता नहीं चला था। 15 अप्रैल को शव गांव के बाहर खेत में झाड़ियों में पड़ा मिला था। शव के पास से पुलिस को एक लोटा व कीटनाशक दवाएं मिली थीं। पुलिस ने मौके पर जांच की थी। परिजनों ने कोतवाली क्षेत्र के गांव जमुनवा निवासी सोनू पुत्र मनोहर लोध, अजय पुत्र संतोष, कुद्दूखेड़ा निवासी लोधी पुत्र धनपत पर दही चौकी स्थित एक स्लाटर हाउस में ठेकेदारी को लेकर बेटे की हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस सुनवाई नहीं कर रही थी। शुक्रवार को पीड़ित ने नवागत एसपी हरीश कुमार को प्रार्थनापत्र दिया। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल प्रदीप सिंह ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed