{"_id":"58d6be834f1c1b14301a181f","slug":"three-prisoners-sent-to-factory-operator-abduction","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री संचालक के अपहरण में तीन को भेजा जेल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फैक्ट्री संचालक के अपहरण में तीन को भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Sun, 26 Mar 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
फैक्ट्री संचालक को अगवा करने वाले आरोपियों का मेडिकल कराकर वापस ले जाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के दही चौकी स्थित साइड नंबर एक में संचालित शुभम इंजीनियरिंग कंपनी के मालिक को अगवा करने व बाद में हाईवे किनारे छोड़कर भाग जाने के मामले में कंपनी के गार्ड ने 20 लोगों के खिलाफ शुक्रवार देर रात मुकदमा दर्ज कराया था। बदमाशों ने कंपनी के पास ही संचालित रुस्तम फैक्ट्री में पथराव भी किया था।
इस मामले की सीसीटीवी में कुछ बदमाशों की फुटेज कैद हुई थी। उसी के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों को हाईवे स्थित एक मोटेल से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अन्य की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए लोगों ने कंपनी संचालक पर पांच लाख रुपये के लेनदेन की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर के बुधवारी मोहल्ला निवासी शीबू पुत्र स्व. सैय्यद की दही चौकी के साइड नंबर एक में शुभम इंजीनियरिंग के नाम से मुर्गी दाना की फैक्ट्री है। शुक्रवार देर शाम छह लग्जरी कारों से आए दर्जन भर से अधिक लोग फैक्ट्री के अंदर पहुंचे और शीबू को खींचते हुए गाड़ी में डालकर ले गए थे। विरोध पर बदमाशों ने कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड जिलेदार सिंह निवासी बैगांव पुरवा को भी पीटा था। इतना ही नहीं बदमाशों ने फैक्ट्री के गेट पर पथराव भी किया था। फैक्ट्री गेट पर लगे सीसीटीवी में बदमाशों की हरकतें कैद हो गईं थीं।
विज्ञापन
बदमाश शीबू को लाकर मंडी परिषद के निकट पास उतार दिया और भाग निकले थे। एसपी के निर्देश पर सभी चौराहों पर चेकिंग भी लगाई गई, मगर उनका कोई पता नहीं चल सका था। मामला अपहरण से जुड़ा होेेने से अधिकारियों तक इसकी भनक लग गई। इसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। रात में ही कोतवाली प्रभारी आईपी सिंह के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की और लखनऊ-कानपुर बाईपास से आरोपी नवीन चौरसिया पुत्र इकबाल शंकर निवासी मॉडल बिहार कालोनी, इंद्रजीत भदौरिया पुत्र रामप्रकाश निवासी एबीनगर व शैलेंद्र विमल पुत्र अर्जुन कुमार निगम निवासी आवास विकास को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए तीन लोगों में नवीन ने बताया कि उसका शीबू से पांच लाख रुपये का लेनदेन है। कई बार पैसे मांगने के बाद भी पेमेंट न होने पर यह कदम उठाना पड़ा था। कोतवाली प्रभारी आईपी सिंह ने बताया कि तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। घटना में शामिल अन्य लोगों को भी पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।