{"_id":"5aa2c5104f1c1b9c758b4823","slug":"three-of-the-dead-including-mother-and-son-reached-the-village-maacha-kohram","type":"story","status":"publish","title_hn":" मां-बेटे सहित तीन के शव पहुंचे गांव, मचा कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां-बेटे सहित तीन के शव पहुंचे गांव, मचा कोहराम
unnao
Updated Fri, 09 Mar 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकलवंशी। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसे का शिकार तीन लोगों के शव गांव पहुंचने पर कोहराम मच गया। कन्नौज जिले के थाना तालग्राम के बनपुरा-पचोर गांव के बीच गुरुवार को कार अनियंत्रित होने से इसमें सवार मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में दो आसीवन थानाक्षेत्र के रहने वाले थे।
आसीवन थानाक्षेत्र के कादिरपुर गांव निवासी मोहम्मद लतीफ पुत्र नजीर अपनी मां नूरजहां, भाई हनीफ व माखी थानाक्षेत्र के गांव मिर्जापुर कला निवासी ससुर नूरहसन के साथ दिल्ली गए गए थे। दिल्ली में काम निपटाकर यह लखनऊ जा रहे थे।
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर कन्नौज जिले के थाना तालग्राम के बनपुरा-पचोर गांव के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में नूरजहां व ससुर नूर हसन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
भाई हनीफ व मो. लतीफ की हालत गंभीर देख अस्पताल में भर्ती कराया गया। लतीफ ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मां-बेटे व ससुर के शव गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। पति व सास की मौत से मृतक लतीफ की पत्नी सन्नो, बेटा मो. आमिर व बेटी इंशा रो-रोकर बेहाल है। लतीफ पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। लतीफ लखनऊ में रेडीमेड गारमेंट्स का काम करता था। वहीं माखी थानाक्षेत्र के मिर्जापुर कला निवासी नूरहसन के सात बच्चे हैं। इनमें चार बेटे व तीन बेटियां हैं। सभी का विवाह हो चुका है।
सड़क हादसे में वृद्धा की मौत
- घर से शौच के लिए निकली थी वृद्धा
अमर उजाला ब्यूरो
चकलवंशी। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर आसीवन थानाक्षेत्र के टिकाना गांव के निकट वृद्धा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
टिकाना गांव निवासी सरोजनी उर्फ पूना (70) पत्नी नान्हू देर रात गांव के बाहर शौच के लिए निकली थीं। सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सरोजनी की मौत हो गई। सरोजनी के काफी देर बाद भी न लौटने पर परिजनों ने खोज की। सरोजनी का शव गांव के बाहर सड़क किनारे लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला। परिजन मियागंज स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सरोजनी के बेटे मंगलू की बीमारी से मौत हो चुकी है। सरोजनी ही परिवार का सहारा थीं।