फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Third position report to be submitted today in CBI High Court

आज सीबीआई हाईकोर्ट में पेश करेगी तीसरी स्टेटस रिपोर्ट

Tue, 29 May 2018 11:20 PM IST
unnao
unnao Updated Tue, 29 May 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
उन्नाव। भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण की जांच कर रही सीबीआई आज  तीसरी स्टेटस रिपोर्ट हाईकोर्ट इलाहाबाद में पेश करेगी। डेढ़ महीने से जांच कर रही सीबीआई अब तक काफी कुछ खंगाल चुकी है। इस लिहाज से सीबीआई की इस रिपोर्ट को अहम माना जा रहा है। जिले के लोगों में भी प्रकरण चर्चा का विषय है।
भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण में जांच कर रही सीबीआई बुधवार को हाईकोर्ट में तीसरी स्टेटस रिपोर्ट देगी। एक सप्ताह पहले तक किशोरी से दुष्कर्म के मुकदमे में फोकस किए सीबीआई कई दिनों से लखनऊ से ही किशोरी के पिता की हत्या के मुकदमे की जांच में जुटी है। सीबीआई किशोरी के पिता की हत्या के मुकदमे की तफ्तीश में विधायक कुलदीप सेंगर का गिरफ्तार माखी थाना के पूर्व एसओ अशोक सिंह भदौरिया, दरोगा केपी सिंह से आमना-सामना कराने के साथ ही, इसी प्रकरण में जिले से हटाई गईं पूर्व एसपी पुष्पांजलि से भी कई घंटे लंबी पूछताछ कर चुकी है। विधायक के खास नवाबगंज ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह के अलावा विनोद मिश्रा, संतोष मिश्रा से भी पूछताछ कर चुकी है। साथ ही सीबीआई ने विधायक के कई और करीबियों को आने वाले दिनों में पूछताछ के लिए बुलाने की बात कही है।  इसके अलावा जून 2017 से 8 अप्रैल 2018 तक जिले और माखी थाने में तैनात रहे पुलिस कर्मियों के साथ ही इस घटना में मेडिकल, इलाज और जांच में शामिल रहे डाक्टर और जेल के कर्मचारी भी सीबीआई के निशाने पर हैं। जानकारों का मानना है कि बुधवार को पेश होने वाली स्टेटस रिपोर्ट से केस की दिशा और दशा काफी कुछ स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन

--------------------------------

महिला कोच में नौ पुरुष यात्री पकड़े
उन्नाव। आरपीएफ ने ट्रेनों के महिला व नि:शक्त कोच में पुरुष यात्रियों की धरपकड़ का अभियान चला रखा है। मंगलवार को कई एक्सप्रेस ट्रेनों के महिला कोच में आरपीएफ ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चंडीगढ़ एक्सप्रेस में नौ यात्री महिला कोच में पकड़े गए। इन्हें रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई कर लखनऊ कोर्ट भेजा गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर श्रीनिवास मिश्रा ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर रेल प्रशासन चौकन्ना है। महिला कोच में पकड़े गए यात्रियों के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया गया। यहां मजिस्ट्रेट ने जुर्माना वसूलने के साथ ही कड़ी चेतावनी देकर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed