फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Theft of 18 million in medical store

मेडिकल स्टोर में 18 लाख की चोरी

Thu, 18 Dec 2014 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 18 Dec 2014 12:51 AM IST
विज्ञापन
Theft of 18 million in medical store

उन्नाव। शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। मंगलवार की रात चोरों ने एक मेडिकल स्टोर के चैनल और शटर के ताले तोड़कर नगदी और दवा समेत करीब 18 लाख का माल पार कर दिया। उन्होंने सदर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है।
                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन



शुक्लागंज के चंपापुरवा मोहल्ला निवासी अभयमणि पांडेय शहर के मोहल्ला आदर्श नगर में मेडिकल स्टोर व दवाओं की थोक बिक्री का काम करते हैं। मंगलवार रात वह रोज की तरह दुकान में ताला बंद करके घर चले गए। रात को चोरों ने चैनल, शटर और दरवाजे के ताले काटकर दुकान के भीतर दाखिल हुए और करीब चालीस गत्ता कीमती दवाएं, दुकान में रखे 80 हजार रुपये और कंप्यूटर व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन


सुबह करीब छह बजे मोहल्ले में रहने वाले ब्रजेश ने दुकान के ताले टूटे देखे तो अभय को फोन कर सूचना दी। पीड़ित ने सदर कोतवाली में तहरीर दी है।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया।

कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार रघुवंशी ने बताया कि घटना की तफ्तीश की जा रही है।



चोरों के नए अंदाज से पुलिस परेशान
उन्नाव। बड़ी दुकानों को निशाना बनाने और चोरी का माल भार वाहन में लादकर फरार हो रहे चोर गिरोह के इस नए अंदाज ने पुलिस को परेशान कर दिया है। सोमवार रात शहर के मोहल्ला कृष्णानगर में बैट्री और इंवर्टर की दुकान में हुई लाखों की चोरी के बाद मंगलवार रात आदर्श मोहल्ला में मेडिकल स्टोर में हुई चोरी की वारदात में चोरों ने इसी अंदाज में अंजाम दिया। वाहन लेकर चल रहा चोर गिरोह पुलिस और आसपास के लोगों को आसानी से चकमा देकर वारदात को अंजाम देकर निकल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed