{"_id":"57cc718d4f1c1be2423178e2","slug":"teenagers-blow-in-river-ganga-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांगा में डूबकर दो किशोरों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांगा में डूबकर दो किशोरों की मौत
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Mon, 05 Sep 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
मृतक के रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा नदी के किनारे जानवर चरा रहे तीन किशोर मिट्टी फटने से नदी में डूब गए। कुछ ही दूर पर मछली पकड़ रहे तीन युवकों की नजर पड़ी तो उन्होंने गंगा में छलांग लगाकर एक किशोर को बचा लिया। किशोर ने दो और साथियों के डूबने की जानकारी दी। घंटों खोजने के बाद दोनों किशोरों के शव मिट्टी में दबे मिले। परिजनों ने पोस्टमार्टम न कराने की बात कही। पुलिस ने दोनों शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया। उधर, घटना से दो परिवारों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के अवस्थिन खेड़ा गांव निवासी रूपलाल रैदास का बेटा संदीप, इसी गांव के रामशंकर का बेटा मिलन (13) और महावीर रैदास का बेटा अरुण गांव से कुछ दूर खलक खेड़ा गांव के पास गंगा नदी के किनारे जानवर चरा रहे थे। वह तीनों गंगा के ठीक किनारे खड़े थे। इसी दौरान हाल ही में नदी में आई बाढ़ के चलते कटान के कारण मिट्टी का टीला ढह कर नदी में गिर गया। तेज आवाज होने पर पास ही नदी में मछली पकड़ रहे गांव के बड़क्के, रमेश, रामप्रकाश और सुरेश की नजर पड़ी तो अरुण को पानी में डूबते देखा वह तीनों भागकर पहुंचे और उसे डूबने से बचा लिया। बाहर निकालने के कुछ देर बाद हालत में सुधार होने पर अरुण ने संदीप और मिलन के भी डूबने की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन दोनों की भी तलाश शुरू की। घंटो खोजने के बाद दोनों के शव मिट्टी में दबे मिले। सूचना पर थानाध्यक्ष ब्रजमोहन व कानूनगो यशवंत सिंह मौके पर पहुंचे। परिजनों ने किशोरों के शव का पोस्टमार्टम न कराने की मांग की तो पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर दोनों शव परिजनों को सौंप दिए। देर शाम दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन