फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Tata Motors showrooms robbed of millions

टाटा मोटर्स के शो रूम में लाखों की लूट

Fri, 02 Jan 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 02 Jan 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
Tata Motors showrooms robbed of millions

उन्नाव। कानपुर-लखनऊ बाईपास स्थित टाटा मोटर्स के शोरूम में गुरुवार तड़के असलहों से लैस नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोला दिया। बदमाशों ने सिक्योरिटी गार्ड के हाथ-पैर बांधकर वहां खड़ी वैन में बंद कर दिया।

विज्ञापन


फिर शो रूम की तिजोरी चार पहिया वाहन में लादकर भाग निकले। बदमाशों ने इसी बिल्डिंग में स्थित एटीएम बूथ में भी लूटपाट का प्रयास किया। यहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड के शोर मचाने पर उसके सिर पर लोहे की रॉड मारकर घायल कर दिया। शोरूम एकाउंटेंट के मुताबिक तिजोरी में  साढ़े तीन लाख से अधिक रुपये थे।
विज्ञापन


एसपी और एएसपी ने घटना स्थल का जायजा लिया। जांच में जुटी पुलिस को सिक्योरिटी गार्ड के किसी नजदीकी या शोरूम से जुड़े  किसी पूर्व कर्मचारी पर वारदात में शामिल होने का शक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर हाइवे बाईपास तिराहा स्थित टाटा मोटर्स का शोरूम और सर्विस सेंटर है। बुधवार को साल की क्लोजिंग का काम पूरा होने के बाद रात करीब 8.30 बजे शोरूम के जिला विक्रय प्रतिनिधि (डीएससी) संजीव श्रीवास्तव ने शोरूम बंद कराया।

शो-रूम का सिक्योरिटी गार्ड सफीपुर के शाहबाद गांव निवासी राजेंद्र द्विवेदी गांव गया था। उसके स्थान पर ड्यूटी पर उसका बेटा आलोक  तैनात था। करीब 2.30 से 3 बजे के बीच असलहों से लैस छह नकाबपोश बदमाश आए। आलोक को पीटने के बाद उसे वहां खड़ी वैन में बंद कर दिया।

आलोक से चाभी लेकर बदमाश अंदर गए। तमाम आलमारियों को तोड़ने के बाद वे एकाउंट सेक्शन की एक तिजोरी घसीटकर बाहर ले आए और वाहन में लाद लिया। जाते वक्त बदमाश शो रूम से लगी बिल्डिंग में स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम बूथ के सुरक्षा गार्ड बीघापुर थानाक्षेत्र के दुबेपुर गांव निवासी सुरेंद्र मिश्रा पीटा।

लोहे के राड के वाद से गार्ड घायल हो गया। बदमाश एटीएम के भीतर गए, लेकिन तोड़फोड़ के बाद भाग निकले। सुरेंद्र की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

किसी तरह आलोक वैन से वाहर निकला तो उसने अपने पिता और आवास विकास कॉलोनी निवासी डीएमसी संजीव श्रीवास्तव और सिविल लाइंस निवासी एकाउंटेंट विनोद कुमार सैनी को घटना की जानकारी दी। लूट की इस वारदात की जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर तफ्तीश की।


एसपी महेंद्र पाल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक रामकिशुन यादव, सीओ सिटी गोपीनाथ सोनी आदि मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। एकाउंटेंट विनोद सैनी के मुताबिक तिजोरी मे तीन लाख, 58 हजार 935 रुपये थे। एकाउंटेंट की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed