फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Take the farmer to the gun point two lakh, rifle looti

किसान को गन प्वाइंट पर ले दो लाख, राइफल लूटी

Wed, 09 Jan 2019 12:22 AM IST
gaurav gaurav उन्नाव
उन्नाव Published by: gaurav gaurav Updated Wed, 09 Jan 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
Take the farmer to the gun point two lakh, rifle looti
घटना की जांच करता खोजी कुत्ता। - फोटो : अमर उजाला
चकलवंशी। आसीवन थानाक्षेत्र चौधरीखेड़ा गांव में सोमवार रात हथियार बंद लुटेरों ने किसान के घर को निशाना बनाया। किसान के बेटे को गन प्वाइंट पर लेकर दो लाख रुपये व राइफल लूट ली। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर लुटेरे भाग निकले। लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने खोजी कुत्ते की मदद से जांच की। दूसरी ओर पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन


आसीवन के टिकाना के मजरा चौधरी खेड़ा निवासी रामऔतार पुत्र कल्लू यादव के अनुसार सोमवार को वह हरदोई जनपद के सुरसा थानाक्षेत्र के अटवा गांव में बहन के घर गया हुआ था। देर रात छत के रास्ते घर में दाखिल हुए लुटेरों ने उसके बेटे योगेंद्र पर तमंचा तान दिया। योगेंद्र के अनुसार लुटेरों की संख्या चार थी। सभी ने चेहरों को ढक रखा था। शोर मचाने पर उन्होंने गोली मारने की धमकी दी। गन प्वाइंट पर लेने के बाद लूटपाट शुरू कर दी। चारपाई पर रजाई के नीचे रखी रायफल उन्होंने सबसे पहले कब्जे में ली। इसके अलावा बक्से में रखे दो लाख रुपये भी निकाल लिए।
विज्ञापन


रुपये व रायफल लूटने के बाद वह भाग निकले। लुटेरों के भागने के बाद योगेंद्र ने दूसरे कमरे में सोर रही मां कुसुमा व दूसरी मंजिल पर सो रहे भाई जितेंद्र व भाभी रमा को लूट की सूचना दी। रात में ही योगेेंद्र ने पिता को भी लूट की सूचना दी। मंगलवार सुबह लूट की सूचना पर थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल जांच करने पहुंचे। उन्होंने खोजी कुत्ते को भी मौके पर बुलाया। हालांकि घर से तीन सौ मीटर दूर जाकर वह रुक गया। थानाध्यक्ष श्यामपाल का कहना है कि घटना संदिग्ध लग रही है लेकिन जांच-पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी बंदूक को नहीं लगाया हाथ
योगेंद्र के कमरे से दोनाल बंदूक लूटने वाले बदमाशों ने बक्से में रखी दूसरी बंदूक को हाथ नहीं लगाया। योगेंद्र के अनुसार दूसरे बक्से में 12 बोर की एक और बंदूक रखी थी। हालांकि बदमाश उसे नहीं ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed