{"_id":"5813967d4f1c1b980dbc1c75","slug":"son-hanged-himself-in-shock-mother-passed-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे ने जान दी, सदमे में मां की भी मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे ने जान दी, सदमे में मां की भी मौत
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 28 Oct 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
kin of deceased
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बीघापुर थाना क्षेत्र के इंदेमऊ गांव निवासी रूपेश श्रीवास्तव (25) गुरुवार देर शाम नशे की हालत में घर पहुंचा और मां निर्मला (60) से रुपये मांगने लगा। रुपये देेने से मां के इनकार करने पर वह झगड़ने लगा। घर में मौजूद बड़े भाई दीपेश के डांटने पर रूपेश अपने कमरे में चला गया। देर तक बाहर न आने पर मां ने कमरे का दरवाजा खोला तो रूपेश बेल्ट से बने फांसी के फंदे पर लटका था। बेटे का शव देख मां चीखते हुए कमरे से निकली। दीपेश व अन्य परिजनों को घटना की जानकारी हुई। आनन-फानन उसे फंदे से उतारा लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
उधर, बेटे का शव देख मां निर्मला की भी तबीयत बिगड़ गई। मां ने परिजनों से तेज सिर दर्द होने की बात बताई। कुछ देर बाद उल्टी होने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उनकी भी मौत हो गई। घटना की सूचना पर आए बीघापुर थानाध्यक्ष ब्रजमोहन ने रूपेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एक ही दिन मां-बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन