फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Slaughterhouse worker Carmi Rizwan injured after being shot

ताबड़तोड़ फायरिंग में मासूम की मौत

Thu, 16 Nov 2017 12:18 AM IST
unnao
unnao Updated Thu, 16 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
स्लाटर हाउस कर्मी घायल, दही चौकी स्थित स्लाटर हाउस के बाहर बाइक सवार युवकों ने चलाईं गोलियां, सीने में गोली लगने से होटल में काम करने वाले बच्चे की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। औद्योगिक क्षेत्र दही चौकी में बुधवार रात पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में फायरिंग हुई। गोली लगने से एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद बाइकों से आए आधा दर्जन हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले। स्लाटर हाउस के निकट फायरिंग से दहशत फैल गई। गोली लगने से घायल कर्मी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी पर एएसपी समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के दही पुलिस चौकी स्थित इंडाग्रो स्लाटर हाउस के निकट विशाल होटल में स्लाटर हाउस कर्मी पखरपुर बहरही निवासी  रिजवान (18) पुत्र अख्तर बुधवार रात करीब सात बजे चाय पीने गया था। रिजवान के अनुसार दो बाइकों पर सवार करीब आधा दर्जन लोग पहुंचे। उन्होंने होटल कर्मी से विवाद शुरू कर दिया। यह कर्मी को पीटने लगे। लोगों ने बीच बचाव के लिए दौड़ने पर युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली चाय पी रहे रिजवान के पैर में लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी गोली इसी होटल में काम करने वाले लखीमपुर के गोला गोकरण निवासी अयान (10) पुत्र इमरान  के सीने में धंस गई। इसके बाद हमलावर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए भाग निकले। हमलावरों के भागने के बाद स्लाटर हाउस कर्मी घायल रिजवान व बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने अयान को मृत घोषित कर दिया।  रिजवान को कानपुर रेफर कर दिया। वहीं स्लाटर हाउस के निकट गोलीकांड की सूचना पर एएसपी एपी सिंह, सीओ सिटी व कोतवाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फैक्ट्री कर्मियों और आसपास के दुकानदारों से घटना की जानकारी ली।

पुलिस आसपास फैक्ट्रियों में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना की रिकार्डिंग की बाबत पड़ताल कर रही है।  पुलिस के मुताबिक अभी तक फैक्ट्री जाने वाले वाहनों से वसूली और उसका विरोध करने का विवाद सामने आया है। पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है।
इनसेट
मृतक का पिता स्लाटर हाउस का कर्मचारी
बाइक सवार युवकों की फायरिंग का शिकार अयान के पिता इमरान स्लाटर हाउस में काम करते हैं। पिता के स्लाटर हाउस में काम करने के साथ ही अयान विशाल होटल में काम करने लगा था। बुधवार रात जिस वक्त अयान के गोली लगी, उस वक्त पिता स्लाटर हाउस में काम कर रहा था। बेटे के गोली लगने की सूचना मिलते ही वह भागकर मौके पर पहुंचा। वह साथियों की मदद से खून से लथपथ अयान को लेकर अस्पताल पहुंचा। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इमरान ने बताया कि वह परिवार के साथ टीकरगढ़ी में किराये के मकान में रहता है।

इनसेट
कहीं वसूली के विवाद में तो नहीं चली गोली
होटल के बाहर ताबड़तोड़ चली गोलियों के बाद एएसपी एपी, सीओ स्वतंत्र देव सिंह समेत कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी। पुलिस ने होटल कर्मियों के साथ ही आसपास के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की। सूत्रों की मानें तो होटल संचालक का कुछ दिन पूर्व कुछ युवकों से वसूली को लेकर विवाद हुआ था। बुधवार को जब दो बाइकों से युवक होटल पर पहुंचे, तब उन्होंने सबसे पहले होटल संचालक का ही नाम लिया था। हालांकि बाद में होटल के एक कर्मी से विवाद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed