फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Sister killed the knife

बहन ने कोर्टमैरिज की तो भाई ने मारा चाकू

Mon, 12 Mar 2018 11:52 PM IST
unnao
unnao Updated Mon, 12 Mar 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
चकलवंशी।
विज्ञापन

परिजनों के विरोध के बाद भी दूसरे गांव के युवक से कोर्ट मैरिज कर चुकी बहन को लेने पहुंचे भाई ने कहासुनी के बाद उसे चाकू से हमला कर दिया। गर्दन पर चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गांव के चौकीदार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया है।

हसनगंज थानाक्षेत्र के निंदेमऊ कटरा निवासी गीता (20) पुत्री जयराम का सफ ीपुर थानाक्षेत्र के जमालुद्दीनपुर निवासी सुघरलाल पुत्र गुड्डू के साथ कई वर्षो से प्रेमप्रसंग था। इस रिश्ते में बाधा बने परिजनों के भय से दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली। इसकी खबर पर युवती के परिजन युवक पर बेटी से सार्वजनिक शादी का दबाव बनाने लगे। इससे सुघरलाल अपनी पत्नी के साथ आसीवन थानाक्षेत्र ग्राम पंचायत उद्साह के मजरा अलीगंज में अपने मामा दिनेश के यहां रहने लगा। युवती के शादी करने की जानकारी उसके दिल्ली में रहकर मजदूरी करने वाले भाई रोहित को दी गई।
विज्ञापन


सोमवार को भाई दिल्ली से आकर सीधे अपनी बड़ी बहन सुनीता के फ तेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के दारापुर गांव स्थित घर गया। सुनीता और जीजा राधेलाल को लेकर छोटी बहन गीता को लेने अलीगंज पहुंच गया। बताया जाता है कि अलीगंज में भाई-बहन में कहासुनी होने लगी। तभी रोहित के हाथ सब्जी काटने वाली चाकू लग गई और उसने गुस्से में बहन की गर्दन पर वार कर दिया। गीता गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना गांव के चौकीदार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह ने घायल युवती को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया है। एसओ ने बताया कि पीड़िता ने अपने बयान में भाई के चाकू मारने की बात कही है। चौकीदार रामपाल ने घटना की तहरीर दी है। फिलहाल आरोपी रोहित की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed