फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Seven injured in pickup-car collision, two critical condition

पिकअप-कार की भिड़ंत में सात घायल, दो की हालत गंभीर

Sun, 25 Feb 2018 11:53 PM IST
unnao
unnao Updated Sun, 25 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
Seven injured in pickup-car collision, two critical condition
हरदोई-उन्नाव मार्ग पर अकबरपुर दबौली के पास हुए हादसे के बाद पलटी पड़ीं गाड़ियां। - फोटो : amarujala
 
विज्ञापन

चकलवंशी । हरदोई-उन्नाव मार्ग पर माखी थानाक्षेत्र के अकबरपुर दबौली के पास टूटी पुलिया के निकट बाइक को बचाने में पिकअप-कार में भिड़ंत हो गई। इससे दोनों वाहन खंती में चले गए। दोनों वाहनों में सवार सात लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां दो की हालत गंभीर देख कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया।
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद निवासी संदीप पुत्र पुत्रीलाल, शकील पुत्र बउवा, मंगू पुत्र मुकेश, लुक्का पुत्र पप्पू, जीशान पुत्र गुलाम अली शहर कोतवाली के गांव शेरअली खेड़ा में रोड लाइट लेकर गए थे। देर रात सभी पिकअप से सफीपुर लौट रहे थे। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर माखी थानाक्षेत्र के गांव अकबरपुर दबौली के निकट  टूटी पुलिया पर सामने से बाइक आ जाने से पिकअप कार में भिड़ गई। हादसे में कार सवार ओमप्रकाश मिश्र सहित पिकअप सवार सात लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही माखी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में संदीप व शकील की हालत गंभीर देख हैलट रेफर कर दिया गया। टूटी पुलिया पर लगातार हादसे हो रहे हैं। इसके बाद भी जिम्मेदाराें की नींद नहीं टूट रही है। इसका खामियाजा वाहन सवार लोगों को भुगतना पड़ रहा है। पुलिया के क्षतिग्रस्त होने का कोई संकेतक भी नहीं लगा है। इससे कि लोग वाहन धीमा कर लें।
विज्ञापन



सड़क हादसे में घायल वृद्ध की मौत
बीघापुर। रायबरेली मार्ग पर परिवहन निगम की बस की टक्कर से घायल हुए वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध शनिवार रात बस की टक्कर से घायल हो गया था। बीघापुर थाना क्षेत्र के ग्राम शिवदीन खेड़ा के मजरे मगरायर निवासी राधेश्याम (65) शनिवार दोपहर उमाखेड़ा गांव साइकिल से गया था। लौटते समय वह रायबरेली की ओर से आ रही बस की टक्कर से घायल हो गया था। हादसे के बाद बस चालक मौके से भाग निकला। गंभीर हालत में राधेश्याम को कानपुर में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार दौरान  मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed