{"_id":"abbae10f6d4f41169af57c3edcd110b6","slug":"school-bus-crashed-into-the-van-driver-killed-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से टकराई स्कूल वैन, चालक की मौत, बच्चे घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस से टकराई स्कूल वैन, चालक की मौत, बच्चे घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 20 Dec 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। अचलगंज थानाक्षेत्र के गांव दरोगा खेड़ा में सरिया फैक्ट्री के पास बस से टक्कर लगने पर स्कूल वैन चालक की मौत हो गई, जबकि चार बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद चालक व परिचालक बस छोड़ भाग निकले। स्कूल के प्रधानाचार्य ने चालक एवं परिचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला पूरन नगर में संचालित सरस्वती विद्या मंदिर की वैन शुक्रवार सुबह बच्चों को लेकर तारगांव से लौट रही थी। वैन दरोगा खेड़ा चौकी के पास सरिया फैक्ट्री के सामने पहुंची थी कि आगे चल रही बस के चालक ने सवारियां बैठाने के चक्कर में अचानक ब्रेक लगा दी।
विज्ञापन
इससे पीछे चल रही वैन बस में जा टकराई। टक्कर लगते ही वैन पलट गई। वैन के पलटते ही चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
इस दौरान वैन चालक सैय्यद अब्बासपुर निवासी गुड्डू उर्फ छत्रपाल (20) की मौत हो गई। जबकि घायल दशवीं की छात्रा प्रिया (14) पुत्री धनपत निवासी तारगांव, 11वीं का छात्र शुभम (16) पुत्र उमेश सिंह निवासी तारगांव, दशवीं का छात्र दिवाकर (14) पुत्र रामलखन निवासी बिछिया, तीसरी कक्षा का छात्र कनिश (10) पुत्र संजय रावत निवासी बिछिया को पास ही स्थिति नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।
जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने कुछ देर बाद सभी बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया । उधर हादसे के बाद चालक व परिचालक बस छोड़कर फरार हो गए।
अचलगंज के कार्यवाहक थानाध्यक्ष रवींद्र सिंह ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाचार्य रामवीर सिंह ने चालक व परिचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बस को कब्जे में ले लिया गया है।
बस पर पीछे दीक्षित बस सर्विस लिखा हुआ है। बस में लिखे नबंरों के जरिए चालक एवं परिचालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।