{"_id":"590786234f1c1b5a464424ec","slug":"robbery-spray-sprinkled-houses-of-millions-of-brothers-stealing-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला स्प्रे छिड़क सगे भाइयों के घर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीला स्प्रे छिड़क सगे भाइयों के घर लाखों की चोरी
उन्नाव
Updated Tue, 02 May 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
चोरी की घटना की जांच करती पुलिस व मौजूद डाग स्क्वायड।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आसीवन थानाक्षेत्र के रसूलाबाद कस्बा में दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए चोरों ने नशीला स्प्रे छिड़क सगे भाईयों के घर से जेवर-नगदी व गृहस्थी का सामान समेट ले गए। सोमवार सुबह लोगों की नींद खुली तब घटना का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस, डॉग स्क्वायड व फील्ड यूनिट ने जांच की। स्निफर डाग घर से करीब एक किमी दूर गया। वहां पर पुलिस को खाली बक्सा और बैग मिला है।
रसूलाबाद के अटल नगर निवासी यूसुफ व उसका भाई यूनुस एक ही मकान में रहते हैं। यूसुफ पान की दुकान किए हैं, जबकि यूनुस व उसके तीन बेटे मुंबई व कुवैत में नौकरी करते हैं। रविवार को घर में यूसुफ का बेटा मुकीम व उसकी पत्नी शमसुन्निशा, बहन-बहनोई व परिवार के अन्य लोग थे। देर रात दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने नशीला स्प्रे छिड़क दिया, जिससे सभी लोग गहरी नींद में सो गए। इसके बाद चोर बक्सा, बैग व अन्य कीमती सामान समेट लो गए।
मुकीम के अनुसार रात 12 बजे के बाद वह सोए थे। सुबह नमाज के समय उठे तो सभी को चक्कर जैसे आ रहे थे। उसके मुताबिक ऐसा महसूस हो रहा था कि जैसे नशे में हों। मुंह धोने के बाद हालत ठीक हुई। इसके बाद देखा तो कमरे में रखी अलमारी का ताला टूटा था। अलमारी में 2.80 लाख रुपये की नगदी व लगभग एक लाख रुपये के जेवर, तीन बक्से व आठ मोबाइल गायब थे। घर के आसपास कोई मकान न होने से किसी प्रकार की जानकारी भी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
सूचना पर आसीवन एसओ डीपी शुक्ला मौके पर पहुंचे। उनके साथ ही फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व डाग स्क्वायड भी आया। घर से लगभग एक किलोमीटर दूर गौरा खुर्द स्थित प्राथमिक स्कूल है। यहां रामकुमार व बाल मुकुंद के खेत में खाली बक्सा व बैग पड़ा मिला। पुलिस परिवार के किसी नजदीकी का हाथ होने का शक जता रही है। पुलिस का कहना है जिस समय चोरी हुई घर पर 12 लोग मौजूद थे। चोर मेन गेट से गए हैं, इससे किसी परिचित का ही हाथ होने की आशंका है।
मंदिर का ताला तोड़, जेवर व दानपात्र चोरी
सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव अहमदाबाद माथर में दुर्गा मंदिर के गेट का ताला तोड़कर चोरों ने माता पर चढ़े जेवर व दानपात्र उठा ले गए। सोमवार सुबह जब मंदिर व्यवस्थापक पूजा करने पहुंचे तो दानपात्र व जेवर गायब देखा। व्यवस्थापक राम बिलास ने कोतवाली में तहरीर में बताया कि नटवा बाबा के पास कुछ साल पहले जसरा निवासी स्व. विष्णु नारायण ने मां दुर्गा का मंदिर बनवाया था।
उनकी मौत के बाद मंदिर की देखभाल उनकी पत्नी व बच्चे करने लगे। मंदिर व्यवस्थापक ने बताया कि रविवार को पूजा कर वह गेट में ताला डालकर गए थे। सोमवार सुबह जब मंदिर में पूजा करने गए तो गेट का ताला टूटा हुआ था। माता की सोने की नथ, चांदी का मुकुट, पायल व दानपात्र गायब था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोबाइल दुकान से हजारों की चोरी
फतेहपुर चौरासी (उन्नाव)। चोरों ने मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर नकदी व मोबाइल चोरी कर ले गए। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। फतेहपुर चौरासी के विकास भवन के पास शहरिया बंगला गांव निवासी विमलेश की मोबाइल की दुकान हैं। विमलेश के मुताबिक वह रविवार को दुकान बंद करके घर गया था। सोमवार सुबह जब वह दुकान पहुंचा तो दुकान के ताले टूटे पड़े थे और गोलक में रखे आठ हजार रुपये व चालीस मोबाइल गायब थे।