फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   robber held

शातिर लुटेरा जीआरपी के हत्थे चढ़ा

Mon, 30 May 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 30 May 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
robber held
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

ट्रेनों व स्टेशनों में चोरी व लूट जैसे अपराधों को अंजाम देने वाला एक शातिर लुटेरा जीआरपी उन्नाव के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने उसे शनिवार देर रात स्टेशन परिसर में घूमते हुए पकड़ लिया। उसे पकड़कर थाने लाया गया तो पता चला कि वह एक शातिर है और अलग-अलग थानों में उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। युवक की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के तीन मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद किया है।

विज्ञापन

जीआरपी उन्नाव के थाना प्रभारी चंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वह अपने हमराही विजय सिंह, अनिल कुमार राय व सिपाही पवन कुमार सिंह, राधारमण यादव व जावेद हशमत के साथ गश्त पर थे। तभी स्टेशन परिसर में एक युवक को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए देखा। उसे जब रोका गया तो वह भागने लगा तो युवक को दौड़ाकर पकड़ा गया। पकड़े गए युवक को थाने लाकर पूछताछ की गई तो पता चला कि वह मच्चू उर्फ इसरार निवासी जाजमऊ कानपुर का निवासी है और उस पर उन्नाव के अलावा कैंट कानपुर व अन्य थानों में कई संगीन मामले दर्ज हैं। इसके बाद पकड़े गए युवक से पूछताछ की गई तो उसकी निशानदेही पर तीन चोरी के मोबाइल, एक जोड़ी पायल व 10 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। एसओ सीपी सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक ने कानपुर से उन्नाव के बीच की गई मोबाइल व अन्य चोरियों की बात कबूल की है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed