फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Private lineman collapses from pillar, death

प्राइवेट लाइनमैन खंभे से नीचे गिरा, मौत

Sun, 10 Dec 2017 11:09 PM IST
unnao
unnao Updated Sun, 10 Dec 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरोउन्नाव। हाईटेंशन लाइन पर काम करते समय शटडाउन वापस लेने से  प्राइवेट लाइनमैन खंभे से नीचे गिर गया। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आ गईं। परिजन उसे नवाबगंज स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
संदाना गांव निवासी नू
रहसन (30) पुत्र वली मोहम्मद प्राइवेट लाइनमैन है। रविवार सुबह वह क्षेत्र के मर्दनखेड़ा गांव में 11 हजार की हाईटेंशन लाइन सही करने गया था। लाइन सही करने के लिए खंभे पर चढ़ते समय शटडाउन था। लाइन सही करने के दौरान नवाबगंज उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई। करंट लगने से नूर हसन  खंभे से नीचे गिर गया।
विज्ञापन


इससे नूर हसन के सिर में गंभीर चोटें आ गईं। मृतक के भाई मुमताज के मुताबिक इसी गांव के दो युवकों ने फोन कर बुलाया था। इसके बाद दोनों नहीं दिखे। मृतक नूर हसन की पत्नी नफीसा के अलावा लड़का व लड़की है। वहीं एसडीओ प्रमोद कुदरती ने बताया कि  मृतक हमारा लाइनमैन नहीं था। शटडाउन की भी जानकारी नहीं है। अवर अभियंता से पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed