{"_id":"5728f77a4f1c1b3d695cce68","slug":"police-fire-escaped-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर फायर कर भाग निकला हत्यारोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर फायर कर भाग निकला हत्यारोपी
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Wed, 04 May 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीपुर(उन्नाव) मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर वांछित हत्यारोपी तमंचे से फायर करते हुए भाग निकला। इस हमले में सिपाही बाल-बाल बच गया। पुलिस खासी कोशिशों के बाद भी उसे पकड़ नहीं पाई। पुलिस ने हत्यारोपी के घर से देशी रायफल व कारतूस बरामद किए हैं। कोतवाल सफीपुर की ओर से आरोपी के खिलाफ पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सफीपुर कोतवाली के हाजीपुर गांव निवासी रामसुमेर की अक्टूबर 15 में हत्या कर दी गई थी। वादी पक्ष और गवाहों के बयान के आधार पर कोतवाली क्षेत्र के अल्लीपुर गांव निवासी रामसहाय को हत्या में वांछित किया गया था। सोमवार रात मुखबिर की सूचना पर कोतवाल हनुमान प्रसाद पांडेय फोर्स के साथ रामसहाय को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया तो खुद के बचाव में उसने पुलिस पार्टी पर सीधा फायर झोंक दिया। फायरिंग में एक सिपाही बाल-बाल बच गया। अंधेरे का फायदा उठाकर रामसहाय भागने में सफल रहा। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन