{"_id":"0166cc00d87c2f33fa4805fdb255321b","slug":"murder-hindi-news-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती की गला रेतकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 25 Dec 2014 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। बिहार थानाक्षेत्र में एक युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। युवती का शव गांव से कुछ दूर खेत में पड़ा मिला। पुलिस को मृतका के दोस्त पर हत्या का शक है। जो घर से फरार हैं।
विज्ञापन
आशंका जताई जा रही है कि आपसी विवाद के बाद युवक ने धारदार हथियार से हमला कर युवती को मौत के घाट उतार दिया। एएसपी ने बताया कि मृतका की जिस युवक से दोस्ती थी वह शादीशुदा है।
विज्ञापन
बिहार थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के पिता और दो भाई अमृतसर में रहते हैं। सुबह परिवार के लोग सोकर उठे तो युवती अपने बिस्तर पर नहीं थी। परिजनों ने खोजना शुरू किया मगर कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन
शौच गई महिलाओं ने दूसरे गांव निवासी रामगुलाम के खेत में युवती का खून से लथपथ शव पड़ा देखा। जानकारी होने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और पुुलिस को सूचना दी गई।
घटना स्थल पर शव जमीन पर बिछे कंबल पर पड़ा था और पास में ही एक शॉल, बिस्किुट का पैकेट, मृतका के चप्पल और शराब के खाली पाउच भी पड़े मिले। पास में प्रेगनेंसी टेस्ट की किट भी पड़ी थी।
अपर पुलिस अधीक्षक रामकिशुन यादव और सीओ भी मौके पर पहुंचे और तफ्तीश की। एएसपी ने बताया कि मृतका की बहन मां की तहरीर पर पड़ोस के भदिहा गांव राजेश नामक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनकी आपस में दोस्ती थी।
आशंका है किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और हत्या कर दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पुलिस की दो टीमों को घटना की जांच सौंपी गई है।