फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Milk Chilling Units Seasoned Non-Licensed

बिना लाइसेंस के चल रही मिल्क चिलिंग यूनिट सीज

Wed, 09 Jan 2019 12:32 AM IST
gaurav gaurav उन्नाव
उन्नाव Published by: gaurav gaurav Updated Wed, 09 Jan 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
Milk Chilling Units Seasoned Non-Licensed
मिल्क चिलिंग यूनिट में जांच करते खाद्य सुरक्षा अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव। शहर के गांधीनगर में बिना लाइसेंस संचालित मिल्क चिलिंग यूनिट को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सीज कर दिया है। दूध का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। इसके अलावा संचालक पर मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने शहर में एसआर पेट्रोलपंप के निकट चल रही मिल्क चिलिंग यूनिट में छापा मारा। अधिकारियों ने एक घंटे तक यूनिट में जांच पड़ताल की। इस दौरान यूनिट के बिना लाइसेंस संचालित होने की जानकारी हुई। खाद्य कारोबारी विपिन सचान के पास लाइसेंस नहीं मिला।
विज्ञापन


मौके पर गंदगी के बीच कारोबार होते पाया गया। संचालक दूध के खरीद-बिक्री का कोई रिकार्ड नहीं दिखा सके। दूध की गुणवत्ता भी प्रथमदृष्टया मानक पर नहीं मिली। जिला अभिहित अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि यूनिट बंद करा दी गई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नागेंद्र कुमार ने दूध का नमूना लेकर राजकीय लैब भेज गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं संचालक पर बिना लाइसेंस कारोबार करने पर मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अभिहित अधिकारी ने बताया कि ऐसे परिसर के मालिक जो अपने परिसर में कोई भी खाद्य व्यवसाय करा रहे हैं, जो पंजीकृत नहीं है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed