{"_id":"5b1032344f1c1ba46e8b59ca","slug":"maiden-s-body-found-hanging-from-a-trap-in-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला युवती का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला युवती का शव
unnao
Updated Thu, 31 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
-बांगरमऊ के महोलिया में मृतका रेनू के घर के बाहर लगी ग्रामीणों की भीड़।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महोलिया में गुरुवार दोपहर महिला का शव संदिग्ध हालात में कमरे में फंदे से लटकता मिला। मृतका के पिता ने कोतवाली में पति और उसके दो भाइयों पर दहेज की मांग पूरी न करने पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
हरदोई के थाना मल्लावां के ग्राम भुवनखेड़ा निवासी सुभाष चंद्र कटियार ने बेटी रेनू की शादी पांच वर्ष पूर्व बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महोलिया निवासी सिपाही लाल के पुत्र बलवीर कनौजिया के साथ की थी। पांच साल में कोई संतान न होने व दहेज कम लाने की बात पर ससुरालीजन रेनू को प्रताड़ित करते थे। चार माह पूर्व पिता ने महिला आयोग में प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर पति पत्नी में मनमुटाव हो गया था। इसके बाद रेनू मायके आ गई थी। पिछले सप्ताह ही पति रेनू को विदा कराकर लाया था। गुरुवार दोपहर रेनू का शव दुपट्टे के सहारे घर के अंदर कमरे में लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया। हत्या का आरोप लगाते हुए मायके पक्ष के लोगों ने शव नहीं उठने दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति व उसके दो भाई रणधीर और नीरज के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि गले पर चोट के निशान पाए गए हैं। तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।