फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   heft of a million in the wall by Nkb

दीवार में नकब लगाकर एक लाख की चोरी

Wed, 29 Jun 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Wed, 29 Jun 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
heft of a million in the wall by Nkb
दीवार में लगाई नकब व बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
 घर के पीछे की दीवार में नकब लगाकर चोरों ने नगदी व जेवर समेत एक लाख रुपये का माल पार कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  घटना के समय पीड़ित अपने नए मकान के बाहर सो रहा था।
विज्ञापन



मौरावां थाना क्षेत्र की  गुलरिहा ग्राम सभा के मजरे  भइयाखेड़ा गांव निवासी विंदा प्रसाद यादव पुत्र सरजू प्रसाद ने पुराने घर से 100 मीटर दूरी पर नया मकान बनवाया है। सोमवार रात यह नए घर के बाहर सोए थे। सोमवार की देर रात चोर पुराने घर के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर  घुस गए। यह कमरे का ताला तोड़कर  बक्से में रखे 18 हजार रुपये, 25 साड़ियां व जेवर समेत एक लाख का सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन


सुबह दीवार में नकब  देख पीड़ित ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे दरोगा हरिनाथ ने घटना की जांच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed