{"_id":"a83cea777abc1eb9c20b596edd3f9f6a","slug":"gangrape-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को अगवाकर किया गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को अगवाकर किया गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 30 Jan 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
औरास। घर में सो रही महिला को असलहों के बल पर अगवा कर दो युवकों ने गैंगरेप किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया। आरोपियों में एक पीड़िता की छोटी बहन का पति है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
औरास थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला रविवार रात घर में अपने आठ साल के बेटे का साथ सो रही थी। पीड़िता के मुताबिक रात को उसके गांव में ही रहने वाले बउआ यादव और छोटी बहन का पति भईयालाल घर के पीछे की टूटी दीवार से घुसकर आए और सोते समय उसकी कनपटी में तमंचा लगाकर उठा ले गए।
विज्ञापन
घर के सामने स्थित तालाब के पास ले जाकर दोनों ने रेप किया। शोर मचाने पर दोनों उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। औरास थानाध्यक्ष राजीव यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन