{"_id":"8a96c85f9ee389d140e10699f59230a3","slug":"gangrape-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूक-बधिर किशोरी से गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मूक-बधिर किशोरी से गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 25 Dec 2014 11:27 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। बिहार थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी मूक-बधिर किशोरी के साथ पड़ोसी और उसके दोस्तों ने गैंगरेप किया। घर पहुंची किशोरी ने अपनी मां को जानकारी दी। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
बिहार थानाक्षेत्र के एक गांव में गुरुवार देर शाम एक मूक-बधिर किशोरी घर के बाहर बंधे जानवरों को छप्पर के नीचे बांधने गई थी।
इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक युवक और उसके दो साथी, किशोरी का मुंह दबा कर अपने घर उठा ले गए। तीनों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और गोली मारने की धमकी देते हुए किसी को कुछ न बताने को कहा।
विज्ञापन
पीड़ित किशोरी किसी तरह अपने घर पहुंची और अपनी मां को आपबीती बताई। मां-बेटी थाने पहुंची और तहरीर दी है। पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है।