{"_id":"de49dfcf4a268469c77d5d90f0b9b041","slug":"fraud-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी कर खाते से निकाले 20 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखाधड़ी कर खाते से निकाले 20 हजार रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Mon, 22 Dec 2014 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीपुर। विधवा ने गांव निवासी एक व्यक्ति पर परिवारिक लाभ योजना के बीस हजार रुपये खाते से निकाल लेने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र की ग्राम सभा उनवां मजरा अलाउद्दीनखेड़ा निवासी विधवा राधा पत्नी सोहन पासी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि चकलवंशी स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में उसका बैंक खाता है। उसके खाते में पारिवारिक लाभ योजना के बीस हजार रुपये आए थे।
विज्ञापन
जिसकी सूचना गांव के ही एक व्यक्ति ने दी थी। महिला का आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने उसकी बैंक पासबुक लेते हुए पांच-छह दिन बाद मिलने को कहा था। इस दौरान उस व्यक्ति ने उसके बैंक खाते से पहले 15 हजार फिर 5 हजार रुपये निकाल लिए। काफी दिन बीत जाने पर जब उसे पासबुक मिली तो लोगों ने बताया कि उसके खाते में आए 20 हजार रुपये निकाले जा चुके हैं।
विज्ञापन
पीड़ित विधवा ने कोतवाली पुलिस में तहरीर देकर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।