{"_id":"581b8b584f1c1bac3143812a","slug":"fire-in-sp-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी दफ्तर में लगी आग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी दफ्तर में लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Fri, 04 Nov 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
fire in sp office
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शार्ट सर्किट से आग लगने का लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
पेशकार कार्यालय में लगी आग से उसमें कई अहम दस्तावेज जल गए। सूत्रों की मानें तो जो फाइलें जली हैं उसमें सभी थानों में दर्ज एफआर रिपोर्ट होने के साथ ही क्राइम डाटा था। इसके अलावा अन्य जरूरी पत्रावलियां थीं। इस कार्यालय में बुधवार रात एक बजे तक गैर जनपद से आए सिपाहियों को समाजवादी विकास रथ यात्रा में लगी ड्यूटी के कार्डों का वितरण किया गया। उसके बाद कार्यालय बंद हो गया। रात में आग लगी लेकिन इसकी भनक तक किसी को नहीं लग पाई। कार्यालय की सुरक्षा के लिए पचास मीटर दूर तैनात गार्द में शामिल जवान भी सोते रहे। गुरुवार सुबह पांच बजे एक सिपाही ने देखा तो घटना की जानकारी हुई। तत्काल फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अधिकारियों के मुताबिक, जो कागजात जले हैं उनकी सूचनाएं थानों में उपलब्ध हैं। दोबारा मंगवा ली जाएंगी।
गुमटी में लगी आग, हजारों का माल राख
बीघापुर (उन्नाव)। थानाक्षेत्र के होमलाल इंटर कालेज के निकट रखी पान की गुमटी में आग लग जाने से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
सगवर निवासी शिवचरण तिवारी विद्यालय के निकट घरेलू सामग्री तथा पान मसाला आदि का गुमटी में दुकान रखकर व्यापार करते थे। सोमवार को दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह आने पर देखा तो गुमटी जलकर राख हो गई। पीड़ित ने बताया कि दुकान में रखा लगभग 50000 रुपये का सामान नष्ट हो गया। गुमटी में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन