{"_id":"5a283d474f1c1b76678bfcb1","slug":"father-and-son-together-will-be-thirteenth","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्र की एक साथ होगी तेरहवीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता-पुत्र की एक साथ होगी तेरहवीं
unnao
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद दिनेश व अजय के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर आसीवन थानाक्षेत्र के बारीथाना के निकट सड़क हादसे का शिकार हुए युवक व उसके पिता का एक साथ दसवां व तेरहवीं होगी। चार दिन पहले पिता की बीमारी से मौत हो गई थी।
बुधवार को घर में पिता की मौत के बाद तिरातल (दसवां) की तैयारी चल रही थी। बेटे की मौत की सूचना घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजन सारी तैयारियां छोड़कर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। परिजनों ने बताया कि अब पिता-पुत्र का दसवां व तेरहवीं एक साथ होगी।
आसीवन के कस्बा छोटी बाजार निवासी दिनेश (23) पुत्र स्वर्गीय रामप्रकाश अपने पड़ोसी अजय नन्हूं (20) पुत्र स्वर्गीय रामसेवक के साथ बाइक से बांगरमऊ गया था। देर शाम लौटते समय लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर बारीथाना गांव के निकट तेज रफ्तार डीसीएम की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
दिनेश के पिता रामप्रकाश की चार दिन पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। बुधवार को दिनेश के घर में पिता का तिरातल होना था। परिजन उसी की तैयारी कर रहे थे। तभी दिनेश की मौत की खबर पर कोहराम मच गया। मृतक के चचेरे बाबा सूर्यनारायण ने बताया कि पिता-पुत्र का एक साथ दसवां व तेरहवीं होगी।
पति व बेटे की मौत से मां सरोजनी व अन्य परिजन रो-रो कर बेहाल रहे। दिनेश का विवाह दो साल पहले संगीता के साथ हुआ था। शादी के बाद ही वह चंडीगढ़ चला गया था।
--------
रविवार को ही आए थे दोनों दोस्त
आसीवन थानाक्षेत्र के बारीथाना के निकट हादसे का शिकार हुए दिनेश व अजय में गहरी दोस्ती थी। दोनों शुरुआत से ही एक साथ रहते थे। दिनेश चंडीगढ़ में प्राइवेट नौकरी करता था। वह अजय को भी साथ ले गया था। दोनों एक कंपनी में काम करते थे। रविवार को दिनेश के पिता की बीमारी की बात पता चलने पर दोनों गांव आए थे। अजय के माता-पिता दोनों की डेढ़ साल पहले मौत हो चुकी है।