{"_id":"5a1f005a4f1c1ba12d8b5937","slug":"elderly-in-road-accidents-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में वृद्ध की मौत, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में वृद्ध की मौत, तीन घायल
अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो अलग-अलग सड़क हादसों में वृद्ध की मौत हो गई जबकि बारात जा रहे बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार युवक हालते के वक्त हेलमेट नहीं लगाए थे।
बिहार थाना क्षेत्र के तखतखेड़ा गांव निवासी रामऔतार (68) बुधवार देर शाम गांव के उन्नाव-रायबरेली मार्ग के किनारे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक सवार युवक भाग निकला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सुमेरपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिहार एसओ मो. अशरफ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
औरास थानाक्षेत्र में संडीला-उन्नाव मार्ग पर सीमऊ गांव के पास तेज रफ्तार बाइक पुलिया से टकरा गई। बाइक में सवार हसनगंज थाना क्षेत्र के निजामपुर पचिगहना निवासी पंकज सिंह (20) पुत्र रामपाल, उसका साथी शुभम सिंह (19) पुत्र मदन सिंह और संतोष सिंह (19) पुत्र रामगोपाल सिंह घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को औरास पीएचसी में भर्ती कराया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के वक्त हेलमेट नहीं लगाए थे। परिजनों ने बताया कि तीनों युवक एक बारात में शामिल होने हरदोई जाने के लिए निकले थे।